ऑटोमोबाइल सेक्टर को 2019 का बड़ी बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना, क्योंकि 2019 में कई नई कारें ऑटो सेक्टर शान बढ़ाने जा रही हैं। इनमें से तीन एसयूवी तो जनवरी में ही लॉन्च होने जा रही है। ऑटो सेक्टर के तीन महारथी टाटा मोटर्स, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और निसान मोटर्स 2019 की शान बढ़ाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि 2019 की शुरूआत में किन एसयूवी का है लोगों को इंतजार....
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर ने अपनी लॉन्चिंग से पहले ही ऑटो सेक्टर में सनसनी मचा दी है। हैरियर टाटा का पहला ऐसा मॉडल है, जो लैंडरोवर के डी8 आर्किटेक्चर ओमेगा प्लेटफॉर्म पर आधारित है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक टाटा की नई हैरियर हुंडई क्रेटा और जीप कंपास के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
हैरियर की कीमत 16 से 21 लाख रुपए के बीच
हैरियर की ऑनरोड कीमत 16 से 21 लाख रुपए के बीच हो सकती है। हैरियर में 2.0 लीटर का क्रायोटेक 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो अधिकतम 140 पीएस की पॉवर और 350 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। हैरियर 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। कंपनी ने हैरियर की बुकिंग शुरू कर दी है और 30 हजार की टोकन मनी देकर बुकिंग की जा सकती है। हालांकि हैरियर की ऑफिशिअल लॉन्चिंग जनवरी, 2019 के मध्य में होगी।
निसान किक्स
निसान किक्स एसयूवी के अब टीवी पर विज्ञापन भी आने शुरू हो गए हैं। किक्स को जनवरी के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। निसान टैरेनो को बंद करने के बाद निसान ने किक्स को लाने का ऐलान किया था। किक्स को नए प्लेटफॉर्म एम0 पर डेवलेप किया गया है। निसान किक्स की लबाई 4,384एमएम , चौड़ाई 1,813 एमएम चौड़ी और ऊंचाई 1,656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,673 एमएम है।
किक्स की कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच
इसके चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि किक्स की एक्सशोरूम कीमत 9.5 लाख से 16 लाख के बीच हो सकती है। किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।