फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉन्च से पहले देखिये Tata Altroz का केबिन, बलेनो से होगा मुकाबला

Mon, 16 Sep 2019 05:10 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 16 Sep 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Tata Altroz Spy Shots Reveal New Infotainment System, price expectations launch timeline
Tata Altroz - फोटो : Social

Tata Motors भारत में जल्द ही अपनी नई प्रीमियम हैचबैक का Altroz को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय कार बाजार में लगातार इसके बारे में चर्चा हो रही है। हाल ही में Altroz को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। वही Tata Altroz के केबिन की तस्वीर भी सामने आई है।

इंटीरियर की फोटो हुई लीक

Tata Altroz Spy Shots Reveal New Infotainment System, price expectations launch timeline
Tata Altroz cabin - फोटो : Social

टाटा मोटर्स एक के बाद एक बेहतरीन क्वालिटी वाली गाडियां बना रही है। और नई Altroz में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। यह एक एक प्रीमियम हैचबेक कार होगी। लीक हुई तस्वीर की बात की जाए तो इसमें कार का इंटीरियर डुअल-टोन कलर में है। इसमें ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें  फ्लोटिंग इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जोकि आजकल काफी ट्रेंड में है। इतना ही नहीं कार में  3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हैरियर जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा।

कैसा होगा इंजन

Tata Altroz Spy Shots Reveal New Infotainment System, price expectations launch timeline
Tata Altroz - फोटो : Social

परफॉरमेंस के लिए टाटा Altroz में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है। माना जा रहा है कि दोनों इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आ सकते हैं। शुरुआत में कंपनी Altroz को सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ पेश कर सकती है। इस कार को कंपनी नए प्लेटफॉर्म अल्फा पर बनाएगी। कार की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति बलेनो और टोयोटा Glanza जैसी कारों से होगा। सोर्स के मुताबिक यह कार इस साल दिवाली के आस-पास लॉन्च हो सकती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed