फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suzuki ला रही है पावरफुल Gixxer SF 250 बाइक 20 मई को होगी लांच

Thu, 02 May 2019 04:48 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 02 May 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Gixxer SF 250 likely to be launched on 20 May
Suzuki
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया अब अपनी नई बाइक को लांच करने की तैयारी कर चुकी है। 20 मई को होने वाले एक इवेंट के दौरान कंपनी अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक Gixxer SF 250  उतार सकती है। सुजुकी ने इस लांच इवेंट के लिए मीडिया को इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। इस इनविटेशन में टीजर इमेज के साथ 20 मई 2019 की तारीख दी गई है। टीजर इमेज में यह साफ़ नहीं हो पा रहा है कि मॉडल कौन सा है।


 
 
 

Suzuki Gixxer 250 हो सकती है लांच

Suzuki Gixxer SF 250 likely to be launched on 20 May
Suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारों की माने तो सुजुकी 20 मई को जिक्सर फॅमिली ने नई Gixxer 250 को जगह देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई बाइक की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 1.30 लाख के आसपास हो सकती है। इस बाइक में फुली डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, LED हेडलैंप्स, ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक जैसे संभावित फीचर्स मिल सकते हैं।
 
 

दमदार इंजन

Suzuki Gixxer SF 250 likely to be launched on 20 May
suzuki
माना जा रहा है की Suzuki Gixxer 250 में 250सीसी का इंजन मिल सकता है जोकि सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन होगा। इसका इंजन BS-VI नॉर्म्स पर काम करेगा। भारत में इस बाइक का सीधा मुकाबला Yamaha FZ 25, TVS Apache RTR 200 और KTM Duke 200 जैसी बाइक्स से होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed