फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Savji dholakia gift 600 cars as a bonus to the employes of his company

एक झटके में बिक गई इस कंपनी की 600 कारें, वजह है बेहद खास

Sun, 28 Oct 2018 12:07 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Savji dholakia gift 600 cars as a bonus to the employes of his company
Diwali gift

दिवाली पर तोहफों का लेन देन आम बात है लेकिन अगर तोहफे की कीमत लाखों में हो तो चर्चा  होना लाजमी है। दरअसल, हाल ही में गुजरात के हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया ने इस बार दीवाली के तोहफे के रूप में अपने कर्मचारियों को एक-एक कार और 900 लोगों को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट दिया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिये कुछ चुनिंदा महिला कर्मचारियों को अपने हाथों से कार की चाभी सौंपी।

विज्ञापन


गिफ्ट वितरण के इस कार्यक्रम को इस बार 'स्किल इंडिया इंसेंटिव सेरेमनी' का नाम दिया गया था। जिसमें कंपनी ने कर्मचारियों को रेनॉ क्विड और मरुति सुजुकी सेलेरियो कारें  तोहफे में दी। आइए जानते हैं कौन सी कार के मालिक बने गुजरात के इस व्यापारी के कर्मचारी :

विज्ञापन

Savji dholakia gift 600 cars as a bonus to the employes of his company
Renault KWID

रेनो क्विड 
रेनों क्विड बाजार में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है। इस कार को पेश करने के बाद से ही इसका बाजार गर्म है। रेनो क्विड में कंपनी ने यूथफुल इंटीरियर दिया है। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। 

क्विड में 0.8 लीटर का इंजन मिलता है जो 53 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है। क्विड एक लीटर में 25.17 किमी तक का माइलेज देती है।  रेनॉ क्विड की बाजार में ऑन रोड कीमत 4.4 लाख रुपये है।

विज्ञापन

Savji dholakia gift 600 cars as a bonus to the employes of his company
maruti celerio
मारुति सेलेरियो 
मारुति की यह फैमिली कार के तौर पर काफी लोकप्रिय है। सेलेरियो की हैचबैक कारों में अपनी अलग पहचान है। कार के बेस मॉडल में 68एचपी, 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। बात करें सेलेरियो के माइलेज की तो यह 23.1 किमी प्रति लीटर तक का शानदार माइलेज देती है। सुजुकी सेलेरियो की ऑन रोड कीमत 5.38 लाख रुपये है।
विज्ञापन

Savji dholakia gift 600 cars as a bonus to the employes of his company
savji dholakia
सावजी ढोलकिया हर साल अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए सुर्खिया बटोरते हैं। उनके द्वारा दिए गए गिफ्ट में छोटी बड़ी और लग्जरी कारें, फिक्सड डिपॉजिट, फ्लैट के साथ महंगे गहने आदि कई चीजे शामिल होते हैं। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सावजी ढ़ोलकिया ने अपने कर्मचारियों को तोहफे में कारें और फ्लैट गिफ्टी की हैं। इससे पहले भी साल 2016 में दीवाली के मौके पर सावजी ने अपने कर्मचारियों को 1260 कार और 400 फ्लैट तोहफे में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed