{"_id":"5ee771d48ebc3e42f80151f2","slug":"royal-enfield-meteor-350-price-royal-enfield-meteor-350-specifications-hero-xtreme-160r-launch-date-in-india-hero-xtreme-160r-price-and-mileage-yamaha-fz25-bs6-specs-yamaha-fzs25-tvs-victor-110cc-new-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield से लेकर Hero तक... जून में लॉन्च हो रही हैं ये 4 शानदार बाइक्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield से लेकर Hero तक... जून में लॉन्च हो रही हैं ये 4 शानदार बाइक्स
Mon, 15 Jun 2020 06:34 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 and Thunderbird 350X
- फोटो : अमर उजाला
देश भर में लॉकडाउन में लागू प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ ही, ऑटो और बाइक निर्माताओं ने लॉन्च की योजना बनाई है। इस वर्ष की शुरुआत में, कई चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लॉन्चिंग होनी थी। हालांकि, संक्रमण से फैली महामारी की वजह से इन सभी लॉन्चिंग को टालना पड़ा। हालांकि महामारी का फैलना अभी भी जारी है, भारत सरकार ने लॉकडाउन को आसान बनाया है और अनलॉक 1.0 किया है। इससे कई ऑटो कंपनियों का हौसला बढ़ा है और आने वाले हफ्तों में कई बाइक्स की लॉन्चिंग देखने को मिल सकती हैं। यहां ऐसी 4 बाइक्स से जुड़ी जानकारी दी जा रही है जिनकी लॉन्चिंग जून 2020 में हो सकती है।
Royal Enfield Meteor 350 Fireball
- फोटो : Social Media
Royal Enfield Meteor 350
इस महीने में Royal Enfield Meteor 350 (रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350) बाइक को लॉन्च किया जाना है। यह 350cc प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और माना जा रहा है कि यह Thunderbird 350X (थंडरबर्ड 350X) बाइक को रिप्लेस कर सकती है। Meteor 350 रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी जिसे J प्लेटफॉर्म पर स्थित होगा। नई Meteor 350 की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है, जो कि Thunderbird 350 की तुलना में 19,000 रुपये ज्यादा है।

- फोटो : @ Mad Biker यूट्यूब
Meteor 350 का इंजन
Meteor 350 में BS6 मानक वाला 350 cc एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा। पुराने BS4 मॉडल की तुलना में यह इंजन 19.3 hp का पावर और 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को एक नई 6 स्पीड यूनिट मिलने की संभावना है, जिससे इसका परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद, Royal Enfield Meteor 350 का मुकाबला Jawa Forty Two BS6, Bajaj Dominar और आने वाली Benelli Imperiala 400 से होगा।

Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Xtreme 160R
हीरो मोटोकॉर्प इस महीने 160cc सेगमेंट में एक प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल नई Xtreme 160R लॉन्च करेगी। इसे शुरू में मार्च में लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई। Xtreme 160R में 160cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 15 hp का पावर और 6,500 rpm पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।
इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7 स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट में 276 mm पेटल डिस्क ब्रेक और रियर में 220 mm पेटल डिस्क दिया गया है। ब्रेकिंग में मदद के लिए सिंगल चैनल ABS सिस्टम भी दिया गया है। Hero Xtreme 160R का मुकाबला Pulsar NS160, Suzuki Gixxer, Apache 160 4V, CB Hornet 160R और FZ-S V3 जैसी बाइक्स से होगा।

Yamaha FZ25
Yamaha FZ25 और FZS25
यामाहा अपने दो BS6 बाइक्स - Yamaha FZ25 और FZS25 जून में लॉन्च होने वाली हैं। BS6 Yamaha FZ25 को मेटालिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे जबकि FZS25 को तीन कलर ऑप्शन पाटीना ग्रीन, डार्क मैट ब्लू और व्हाइट वर्मिलियन मिलेंगे। कंपनी की वेबसाइट पर नई बाइक्स से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई हैं। यामाहा FZ25 की लंबाई 2,015 mm, चौड़ाई 775 mm और ऊंचाई 1,075 mm होगी। FZS25 की लंबाई भी उतनी ही 2,015 mm है, लेकिन चौड़ाई 820 mm और ऊंचाई 1,105 mm है। दोनों बाइक्स की व्हीलबेस 1,360 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है।
दोनों बाइक्स में एक जैसे 249cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिए गए हैं, जो 20.5 hp का पावर और 20.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। इस इंजन में 5 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। दोनों बाइक्स में 14 लीटर के ईंधन टैंक मिलेंगे। इन दोनों बाइक्स का मुकाबला Bajaj Dominar 250 और Suzuki Gixxer 250 से होगा।