फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield Classic 350 and Dominar 400 rival Jawa Perak Bobber will be launch on November 15

इस महीने लॉन्च होगी Jawa की नई मोटरसाइकिल, बॉबर सेगमेंट में होगी सबसे सस्ती बाइक!

Thu, 07 Nov 2019 12:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Nov 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350 and Dominar 400 rival Jawa Perak Bobber will be launch on November 15
Jawa perak

Jawa मोटरसाइकिल अपनी बाइक लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जावा ने पिछले साल नवंबर में अपनी दोनों बाइक्स जावा क्लासिक और जावा 42 पेश की थी। वहीं इस नवंबर में जावा बॉबर सेगमेंट में अपनी नई बाइक ला रहा है।

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में होनी थी लॉन्च

जावा की बहुप्रतीक्षित Jawa Perak लॉन्चिंग के लिये तैयार है। यह पहली फैक्टरी कस्टम मोटरसाइकिल होगी और बॉबर सेगमेंट में सबसे सस्ती बाइक होगी। जावा इस बाइक को पहले इस साल की शुरुआत में लॉन्च करने वाला  थी, लेकिन इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया। वहीं अब जावा इस बाइक को 15 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जावा ने इसके लिए इन्विटेशन भी भेजना शुरू कर दिया है। असल में 15 नवंबर को जावा की भारत में पहली सालगिरह है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 1.89 लाख के आसपास

पिछले साल जावा ने जावा पेराक बॉबर की कीमतों का खुलासा किया था और उस दौरान एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब पेराक को इसी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सकता है। पिछले साल जब पेराक को शोकेस किया गया था, तब टैक और साइड पैनल्स पर गोल्ड एसेंट के साथ मैट ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन सामने आया था।

विज्ञापन

होंगे पिरेली के टायर

पेराक बॉबर में कैंटीलीवर सीट, टेन लेदर में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, हैंडल बार पर रिअर मिरर, नए स्विंगऑर्म और राउंड शेप हैलोजेन हेडलैंप जैसे फीचर होंगे। वहीं यह जावा क्लासिक और जावा 42 के मुकाबले लंबी होगी। पेराक में 18 इंच के फ्रंट व्हील और पीछे 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलेंगे, जिनमें पिरेली के टायर होंगे। हालांकि जावा क्लासिक और जावा 42 में स्टैंडर्ड एमआरएप के टायर आते हैं।

334सीसी का इंजन

पेराक में डुअल चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक मिलेंगे, साथ ही आगे की तरफ इनवर्टेड फॉर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। पेराक में 334सीसी का DOHC, 4 वॉल्व लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन होगा और इंजन 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

दो लाख से कम कीमत वाली बाइक से टक्कर

माना जा रहा है कि पेराक में कंपनी बीएस6 इंजन देगी, इसकी वजह है कि क्योंकि अगले साल से बीएस6 इंजन की डेडलाइन है और अगर ऐसा हुआ तो पेराक पहली अपग्रेडेड इंजन के साथ आने वाली पहली बाइक होगी। वहीं पेराक का मुकाबला दो लाख से कम कीमत में आने वाली  रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बजाज डोमिनर 400 से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed