{"_id":"60ec40d95e24610aae37693d","slug":"revolt-rv400-booking-online-revolt-rv400-booking-news-revolt-rv400-booking-date-revolt-rv400-km-range-revolt-rv400-price-in-india-revolt-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Revolt RV400: इस इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग पर एक बार फिर शुरू हो रही है बुकिंग, 9 रुपये में चलती है 100 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Revolt RV400: इस इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग पर एक बार फिर शुरू हो रही है बुकिंग, 9 रुपये में चलती है 100 किमी
Mon, 12 Jul 2021 06:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
Revolt RV400 Booking News: Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने सोमवार को एलान किया है कि उसने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक बाइक RV400 (आरवी400) के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। पहले चरण की बुकिंग में इस इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग देखी गई और सभी यूनिट्स सिर्फ दो घंटों के भीतर बिक गई थी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि RV400 की बुकिंग 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह छह शहरों- दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। RV400 रिवोल्ट मोटर्स का फ्लैगशिप मॉडल है। कंपनी का दावा है कि उसने पहले दौर में इस मॉडल की 50 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री की है।
Revolt RV 400 and RV300
- फोटो : For Reference Only
जल्द मिलेगी 35 शहरों में
कंपनी फिलहाल सिर्फ छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में RV400 की बिक्री करती है। Revolt RV400 की बुकिंग पूरी तरह से संपर्क रहित ऑनलाइन सिस्टम के जरिए की जाती है। कंपनी ने एलान किया है कि वह भारत के 35 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों को बाइक डिलीवरी को जल्दी सुनिश्चित करने के लिए अपने प्लांट में उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने की घोषणा की है। खास बात यह है इस इलेक्ट्रिक बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 150 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देती है। यहां जानते हैं इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की खासियतें और इसे इतना पसंद क्यों किया जाता है।

- फोटो : Revolt
पावर और टॉप स्पीड
घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) ने वर्ष 2019 में घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 को लॉन्च किया था। इस बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Revolt RV400
- फोटो : Revolt Motors
156 किमी की ड्राइविंग रेंज
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है।
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
Revolt RV 400
- फोटो : For Reference Only
शानदार फीचर्स
इस बाइक में फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, जियो-लोकेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की डिटेल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस बाइक में स्पीकर और एग्जॉस्ट साउंड का फीचर मिलता है। यानी आप इस बिना आवाज वाली इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने के दौरान एग्जॉस्ट साउंड फीचर ऑन कर सकते हैं। जिससे यह किसी पेट्रोल बाइक की तरह आवाज करेगी। चालक अपनी पसंद के अनुसार इसे बंद भी कर सकते हैं।