फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   renault kwid cheapest cars india renault kwid rxl 1.0 price renault kwid rxl 1.0 amt renault kwid rxl 1.0 features renault kwid price renault india cars kwid

Renault Kwid RXL 1.0 भारत में हुई लॉन्च, मिले कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स, जानें कीमत

Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 06 Jul 2020 05:31 PM IST
सार

  • Renault Kwid ने भारतीय बाजार में 3.5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार लिया। 
  • Kwid RXL वेरिएंट अब 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पावरट्रेन दोनों में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
renault kwid cheapest cars india renault kwid rxl 1.0 price renault kwid rxl 1.0 amt renault kwid rxl 1.0 features renault kwid price renault india cars kwid
Renault Kwid RXL - फोटो : Renault

विस्तार

फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) ने भारत में अपनी नई कार Kwid RXL 1.0 (क्विड आरएक्सएल) वेरिएंट को लॉन्च किया। कंपनी ने इस कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक दो वर्जन के साथ पेश किया है। नई Kwid RXL 1.0 के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने एलान किया है कि उसने Kwid की 3.5 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री कर ली है। अपने लॉन्च के कई सालों के बाद भी Kwid भारत के एंट्री-लेवल हैचबैक कार सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है और रेनो इंडिया की बिक्री का बड़ा हिस्सा है। 
विज्ञापन

इंजन
Kwid RXL वेरिएंट अब 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पावरट्रेन दोनों में उपलब्ध होगा। नया 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन 67 bhp का पावर और 91 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के विक्लप के साथ उपल्बध है। यह इंजन अब तक सिर्फ Kwid के टॉप वेरिएंट्स RXT और CLIMBER में मिलता था। दूसरा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 53bhp का पावर और 72Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स
Kwid RXL की मिलनेवाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 20.32 सेमी (8.0-इंच) टचस्क्रीन मीडियाएनएवी इवोल्यूशन, फर्स्ट-इन-क्लास एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोर कंसोल एएमटी डायल, वन-टच लेन चेंज इंडिकेटर, स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और 279 लीटर का बूट स्पेस शामिल है। 
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Kwid RXL वेरिएंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। यानी यह कार के सबसे सस्ते मॉडल में भी उपलब्ध होंगे। 

कलर ऑप्शन
Kwid RXL कार को 6 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इनमें जांस्कर ब्लू, फेयरी रेड, आइस कूल वाइट, मून लाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रॉन्ज और इलेक्ट्रिक ब्लू रंग शामिल हैं। 

कीमत
Kwid RXL वेरिएंट के मैनुअल वर्जन की कीमत 4.16 लाख रुपये और एएमटी वर्जन की कीमत 4.88 लाख रुपये है। 

कंपनी दे रही ये ऑफर
रेनो इंडिया ग्राहकों को कार खरीदने में मदद के लिए कई ऑफर दे रही है। इनमें 'बाय नाऊ पे लेटर', यानी 'अभी खरीदें और बाद में ईएमआई दें' स्कीम भी शामिल है। इस स्कीम के तहत ग्राहक रेनो की कार खरीदेंगे, तो कार की ईएमआई 3 महीने बाद शुरू होगी। ग्राहक इस स्कीम का लाभ कंपनी की डीलरशिप, वेबसाइट या माय रेनॉ एप पर जाकर उठा सकते हैं। इसके अलावा रेनो नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और 8.25 फीसदी री कम ब्याज दर पर कार लोन जैसे ऑफर भी दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed