रेनो ने हाल ही में अपनी एसयूवी डस्टर का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने डस्टर फेसलिफ्ट के शुरुआती बेस वेरियंट RxE की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये रखी है। जबकि इसके टॉप वेरियंट RXS AWD की कीमत 12.49 लाख रुपये है। वहीं डस्टर की ये कीमत महिंद्रा की सब-4 मीटर XUV300 से भी कम है। वहीं महिंद्रा XUV300 के शुरुआती बेस वेरियंट W4 की एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपये है। जानते हैं डस्टर के बेस वेरियंट में क्या हैं फीचर...
XUV300 से सस्ती नई रेनो डस्टर के बेस वेरियंट में हैं ये फीचर, मिल रही 80 हजार की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सटीरियर
रेनो डस्टर का मुकाबला हंयूदै क्रेटा, होंडा BR-V, निसान किक्स और एमजी हेक्टर से है। लेकिन इसकी कम शुरुआती कीमत इसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती है। डस्टर के बेस वेरियंट RxE की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 106 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 5 सस्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें 16 इंच के व्हील्स, टू टोन बॉडी कलर बंपर, ब्लैक डोर साइड सिल, एलईडी टेल लैंप्स, रूफ रेल्स, काले रंग के डोर हैंडल्स और काले रंग के ही रियर व्यू मिरर मिलते हैं।
इंटीरियर
वहीं RxE वेरियंट के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें सिडारवुड ब्लैक कलर की फिनिशिंग, वूवेन सीट फैब्रिक, सिल्वर ग्रे डोर हैंडल, डार्क क्रोम सेंटर फेसिया फिनिश और ब्लैक इनसाइड डोर हैंडल फिनिश मिलती है। इसके अलावा मैनुअल एयर कंडीशनर, स्टोरेज स्पेस के साथ रिअर पार्सल शेल्फ, टिल्ट एडजस्टेबल पावर स्टीयरिंग, पैसेंजर वैनिटी मिरर, फ्रंट रीडिंग लैंप्स जैसे फीचर मिलते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
डस्टर के बेस वेरियंट में एयरबैग्स को तो नहीं मिलते, लेकिन ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रैक असिस्टेंट, इंजन मोबिलाइजर, रिमोट कंट्रोल लॉकिंग और स्पीड वार्निंग अलर्ट जैसे फीचर मिलते हैं।
डाइमेंशन
डस्टर की लंबाई 4315 एमएम, चौड़ाई 1822 एमएम, रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1695 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम का है। डस्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम है, वहीं इसका बूट स्पेस 475 लीटर का है। डस्टर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है।