फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेनो ने लांच की अर्काना एसयूवी,जीप कंपास से भी होगी बड़ी

Fri, 31 Aug 2018 11:24 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
renault arkana suv  revealed
renault arkana

रेनो को लगातार मिल रही अपनी कारों में अपार सफलता के बाद कंपनी ने एक कदम और उठाते हुए मॉस्को इंटरनेशनल ऑटो शो-2018 में कूपे-क्रॉसओवर एसयूवी अर्काना को पेश 


किया है। रेनो कारों की रेंज में इसे कैप्चर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। 

भारत में इन दिनों क्रॉसओवर एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में कंपनी इसे भारत में भी लांच कर सकती है। रेनो अर्काना में बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ की लग्ज़री कूपे-क्रॉसओवर की तरह हाई वेस्टलाइन और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। हैडलैंप्स, ग्रिल और टेल लैंप्स का डिजायन रेनो की मेगने हैचबैक से मिलता-जुलता है।

renault arkana suv  revealed
renault arkana
रेनो के अनुसार अर्काना के केबिन में कैप्चर और डस्टर की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलेगा। इस में फिक्स पैनारोमिक ग्लास रूफ और 19 इंच के व्हील मिलेंगे, जो इसे प्रीमियम बनायेंगे।

 
renault arkana suv  revealed
renault arkana
इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में रेनो-निसान-मित्सुबिशी के गठबंधन वाला नया 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन कई पावर ट्यूनिंग के साथ आता है। यह इंजन 160 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है। डीज़ल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर ब्लू डीसीआई इंजन दिया जा सकता है। यूरोप में उपलब्ध रेनो की दूसरी कार में यह इंजन लगा है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
renault arkana suv  revealed
renault arkana

रेनो अर्काना को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 20 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed