फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिस्काउंट के चक्कर में फंसे हजारों ग्राहक, इस एक गलती से रुका गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

Fri, 10 Jul 2020 03:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 10 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Registration of BS-4 vehicles stopped with the new decision of the Supreme Court.
सांकेतिक - फोटो : PTI

कई बार लोग डिस्काउंट के कारण मुश्किल में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ बीएस-4 वाहन के नए खरीदारों के साथ देखने को मिल रहा है। दरअसल यह पहले ही साफ हो गया था कि देशभर में एक अप्रैल 2020 से बीएस-4 नॉर्म्स इंजन वाले वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी। इसको देखते हुए सभी निर्माता कंपनियों ने अपने लाइन-अप को अपग्रेड करना शुरू कर दिया था। वहीं, बीएस-4 के स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे थे। अब इसी ऑफर और बचत के चक्कर में कई ग्राहक फंंस गए हैं। 

Registration of BS-4 vehicles stopped with the new decision of the Supreme Court.
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली से बाहर खरीदे बीएस-4 वाहन

डिस्काउंट के चक्कर में कई ग्राहकों ने एनसीआर के बाहर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बीएस-4 वाहन खरीदे थे। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों की दी गई छूट को अचानक से वापस ले लिया, जिसके कार कई ग्राहकों की चिंता और परेशानी दोनों बढ़ गई है। जैसा कि पहले ही बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्च के बाद से बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके कारण लोग एनसीआर के बाहर से वाहन खरीद रहे थे।

Registration of BS-4 vehicles stopped with the new decision of the Supreme Court.
सांकेतिक - फोटो : PTI

ग्राहकों की समस्या

ग्राहकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के बाहर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पहले 10 दिनों का समय दिया था। लेकिन अब कोर्ट ने अचानक से फैसला बदल दिया, जिससे वाहन खरीद चुके ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं, इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्च के बाद खरीदे गए किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Registration of BS-4 vehicles stopped with the new decision of the Supreme Court.
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दलालों का खेल शुरू

दिल्ली-एनसीआर से बाहर जिन ग्राहकों ने बीएस-4 वाहन खरीदे हैं, अब वे रजिस्ट्रेशन के लिए दलालों से संपर्क कर रहे हैं। दरअसल दलालों की तरफ से बैक डेट में रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है। इसके बदले दलाल ग्राहकों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
Registration of BS-4 vehicles stopped with the new decision of the Supreme Court.
सांकेतिक - फोटो : PTI

रजिस्ट्रेशन के नाम पर ये असली खेल

मिली जानकारी के मुताबिक बीएस-4 वाहनों की खरीदारी के लिए जो टेंपरेरी नंबर लिए गए थे, वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बदले जा रहे हैं। इसको लेकर दलालों की तरफ से कई जिलों में सेटिंग की गई है। दलाल टेंपरेरी नंबर के लिए डीलर से लेकर आरटीओ ऑफिस से संपर्क बनाए हुए हैं। ऐसे में जहां की सेटिंग हो रही है, उस जिले का टेंपरेरी नंबर दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed