देशभर में 15 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जायेगा। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई राखी बांधकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है, और भाई अपनी बहन को कुछ-न-कुछ उपहार देता है। यदि आप अपनी बहन को कोई स्पेशल गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्टाइलिश स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बहन को पसंद आ सकते हैं।
Raksha Bandhan Special:अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें स्टाइलिश स्कूटर
Honda Activa i
मॉडल: होंडा एक्टिवा आई
कीमत: 51254 रुपये
इंजन: 110cc इंजन
होंडा ने एक्टिवा आई को खासतौर पर फीमेल को ध्यान में रखकर बनाया है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है और इसके फीचर्स रोजाना की जरूरत को पूरा करते हैं। इसमें दमदार 110cc का इंजन दिया है जोकि किफायती भी है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 51,254 रुपये है। इसका वजहं सिर्फ 103kg है इसलिए इसे चलाना भी काफी आसान है। इस रक्षाबंधन आप अपनी प्यारी बहन को होंडा का एक्टिवा आई गिफ्ट कर सकते हैं।
TVS Scooty Pep Plus
मॉडल: स्कूटी पेप प्लस
कीमत: 43,264 रुपये
इंजन: 87.8 cc इंजन
TVS मोटर की स्कूटी पेप एक भरोसेमंद और किफायती स्कूटी है। आज भी यह मॉडल ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इसे चलाना बेहद आसान है क्योकिं इसका वजन 95 किलोग्राम है। इसमें 87.8 cc का इंजन लगा है और यह वाकई किफायती भी है। स्कूटी पेप प्लस इस रक्षाबंधन यह आपकी बहन के लिए एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकती है।दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 43,264 रुपये से शुरू होती है।
Suzuki Burgman Street
मॉडल: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट
कीमत: 69 हजार रुपये
इंजन: 125 cc इंजन
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक बेहद स्टाइलिश स्कूटर है। इसमें काफी स्पेस मिलता है और यह आरामदायक भी है। इसमें 124.3cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 'सुजुकी इको परफॉर्मेंस' टेक्नोलॉजी से भी लैस ही जिससे इसकी परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर बनती है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट की एक्स शोरूम कीमत 69 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप अपनी बहन को एक पावरफुल स्कूटर गिफ्ट करना चाहते हैं तो बर्गमैन स्ट्रीट एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
Hero Pleasure Plus 110