{"_id":"5dfa0d988ebc3e879279682f","slug":"psa-group-fiat-merger-psa-fiat-chrysler-merger-to-make-fourth-largest-automobile-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की फिएट और फ्रांस की पीएसए मिलकर बनाएंगे चौथी बड़ी वाहन कंपनी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अमेरिका की फिएट और फ्रांस की पीएसए मिलकर बनाएंगे चौथी बड़ी वाहन कंपनी
Wed, 18 Dec 2019 04:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:59 PM IST
सार
- पीएसए और फिएट की नई इकाई में होगी 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी
- विलय से बनी नई इकाई का 3.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बाजार पूंजीकरण होगा
विज्ञापन
fiat palio
विस्तार
फ्रांस की वाहन कंपनी पीएसए और अमेरिकी-इतालवी कंपनी फिएट क्रिसलर अपनी कंपनियों का विलय कर दुनिया की चौथी बड़ी वाहन कंपनी बनाएंगे। दोनों कंपनियों ने बुधवार को विलय पर संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बराबरी की हिस्सेदारी वाली कंपनी बनाने के लिए बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स और प्यूजो एसए समूह के विलय के बाद बनने वाली नई इकाई वाहन बिक्री संख्या के हिसाब से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी होगी, जबकि आय के हिसाब से तीसरी बड़ी कंपनी बन जाएगी। विलय प्रक्रिया घोषणा के छह सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी और नई इकाई का कुल बाजार पूंजीकरण 50 अरब डॉलर (करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, समझौते के तहत दोनों कंपनियों के किसी भी प्लांट को बंद नहीं किया जाएगा लेकिन नई इकाई की योजनाओं में लागत खर्च में कटौती करना भी शामिल है। इस विलय प्रक्रिया से वैश्विक वाहन उद्योग में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
30 हजार करोड़ सालाना की खर्च कटौती
पीएसए और फिएट की विलय योजनाओं में बिना प्लांट बंद किए खर्च में सालाना 30 हजार करोड़ रुपये की कटौती करना शामिल है। नई इकाई का अभी तक नाम तय नहीं किया गया है। दोनों कंपनियों में मौजूदा समय में 4 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है। लिहाजा फ्रांस और इटली दोनों देशों के कर्मचारी संगठनों को विलय से नौकरियां जाने का डर सता रहा है। कंपनी के आश्वासन के बावजूद नॉर्डएलबी के वाहन विश्लेषक फ्रैंक शोप का कहना है कि विलय के बाद समूह न सिर्फ बड़ी बचत करेगा, बल्कि कुल प्लांट को भी बंद कर सकता है।