फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   pre delivery inspection new car online car purchase and delivery online car booking pre delivery inspection checklist for new car new car delivery process buying a car in india

घर बैठे ऑनलाइन खरीद रहे हैं कार, तो डिलीवरी लेने से पहले ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें

Thu, 30 Apr 2020 08:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2020 08:47 PM IST
सार

लॉकडाउन के दौर में शोरूम बंद हैं। लोग भी अपने घरों में सीमित हैं। ऐसे में लगभग शून्य बिक्री के हालात से गुजर रही ऑटोमोबाइल कंपनियां ने अपनी वाहनों की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिए हैं। घर बैठे ऑनलाइन गाड़ी खरीदने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑटो निर्माता तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही हैं। ऐसे में अगर आप इन दिनों एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा समय हो सकता है। क्योंकि एक नई कार खरीदने पर आप पैसे बचा सकते हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के देखते हुए कार निर्माता आपको यह विकल्प देते हैं कि नई कार की डिलीवरी आपको आपके घर में कर दी जाएगी। लेकिन यहां आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
pre delivery inspection new car online car purchase and delivery online car booking pre delivery inspection checklist for new car new car delivery process buying a car in india
new car

विस्तार

हम आपको कार की डिलीवरी के बारे में कुछ अहम जानकारियां दे रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि नई कार की डिलीवरी लेते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिसकी वजह से बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिसकी कार की डिलीवरी लेते समय आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन

गाड़ी के पेपर्स की ठीक से करें जांच
कार की डिलीवरी लेने से पहले एक बार गाड़ी के सभी पेपर्स की ठीक से जांच करें। डीलर की तरफ से कार से संबंधी जो पेपर्स आपको मिल रहे हैं क्या वो सही हैं इस बात की जांच आपको ही करनी होगी। आपको कार की पेमेंट के पेपर्स, पर्मानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस पेपर, मैन्युअल्स, वारंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंस नंबर और सर्विस बुक जैसे अहम डॉक्यूमेंट चेक करने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और AC को चेक करें
कार को स्टार्ट करके देखें, साथ ही कार की एयर कंडीशनिंग की भी जांच जरूरी है इसलिए AC चलाकर देखें। इसके अलावा एग्जॉस्ट से निकलने वाले काले धुएं को भी चेक करना न भूलें। अगर इंजन से आवाज आए और AC सही तरीके से काम नहीं कर रही हो तो इस बारे में डीलर से बात करें। यदि सच में कुछ गड़बड़ हो तो कार की डिलीवरी बिलकुल न लें। 
विज्ञापन

कार की पूरी बॉडी की जांच करें 
नई कार की पूरी बॉडी को हर तरह से देखें। क्योंकि कई बार छोटे-छोटे डेंट, निशान या स्क्रैच पर जल्दी से नजर नहीं जाती। और जब बाद में इनका पता चलता है तो तब तक काफी देर हो जाती है। इसलिए कार की डिलीवरी लेते समय ही इसकी पूरी तरह से जांच करें। 

केबिन को ध्यान से चेक करें 
नई कार की डिलीवरी लेने से पहले कार के केबिन की जांच जरूर करें। खासतौर पर कार के सभी स्विच ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं इस बात की भी तसल्ली करें। कार के कारपेट और उसके नीचे की हिस्से को भी चेक करें कि कहीं कोई मिट्टी या गंदगी न हो।

टायर्स की भी जांच जरूरी 
वैसे हर नई कार में नए टायर्स ही लगे होते हैं लेकिन कई बार टायर फटे या कटे होने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में गाड़ी के हर टायर की जांच जरूर करें। साथ ही कार में दी जाने वाली एक्सट्रा टायर (स्टेफनी) को भी ठीक से देख लें। इसके अलावा रिम और अलॉय व्हील्स को भी जांच लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed