{"_id":"60afb62176dd1e132e0f5c91","slug":"piaggio-one-electric-scooter-revealed-ahead-of-international-launch-first-image-and-key-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर: लॉन्चिंग से पहले दिखी पहली झलक, फुल चार्ज में चलेगा 90 किमी, बिना चाबी के होगा स्टार्ट ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर: लॉन्चिंग से पहले दिखी पहली झलक, फुल चार्ज में चलेगा 90 किमी, बिना चाबी के होगा स्टार्ट
Thu, 27 May 2021 08:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 May 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Piaggio One Electric Scooter
- फोटो : Piaggio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Piaggio One Electric Scooter: Piaggio Group (पियाजियो ग्रुप) अपने नए ई-स्कूटर Piaggio One को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने इस फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर की आधिकारिक तौर पर पहली झलक दिखाई है। Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर को Vespa की तरह शहरी युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने अपने नए ई-स्कूटर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक के जरिए पेश किया है। इससे लगता है कि इस स्कूटर का लक्ष्य युवा ग्राहक होंगे।
Piaggio One Electric Scooter
- फोटो : Piaggio
इस स्कूटर को 28 मई को बीजिंग मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले ही स्कूटर की तस्वीर सामने आ गई है। कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्टाइल का खुलासा किया है। हालांकि इसके टेक्निकल डिटेल्स के बारे में बीजिंग मोटर शो में जारी किए जाने की संभावना है। Piaggio ग्रुप इस समय भारत में सिर्फ Vespa और Aprilia जैसे ब्रांड्स की बिक्री करती है। भारतीय बाजार में Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather 450X जैसे ई-स्कूटर से होगा।
Piaggio One Electric Scooter
- फोटो : Piaggio
कंपनी के मुताबिक Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर में डेली कम्यूटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इसका वजन काफी कम है। जिससे इसमें ड्राइविंग रेंज भी काफी ज्यादा मिलेगी। इस ई-स्कूटर में पोर्टेबल लीथियम आयन बैटरी दी गई है। जिसे घर या दफ्तर में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग के बाद 90 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Piaggio One Electric Scooter
- फोटो : Piaggio
Piaggio One इलेक्ट्रिक स्कूटर में में एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार Piaggio One बिना चाबी के स्टार्ट हो सकता है। यानी इसमें रिमोट स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। पियाजियो के अन्य स्कूटर्स की तरह ही Piaggio One स्कूटर की बिल्ट काफी हाई क्वालिटी की है। साथ ही सड़क पर चलने के दौरान यह बहुत कम आवाज करता है। इसके साथ ही इस स्कूटर में डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट पैनल, फुल LED लाइट्स, कीलेस स्टार्ट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग और दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Piaggio One Electric Scooter
- फोटो : Piaggio
वेस्पा स्कूटर से प्रेरित Piaggio One स्कूटर के फ्रंट में सिंगल-साइडेड ट्रेलिंग और पिछले हिस्से में डबल साइडेड स्विंगआर्म सस्पेंशन मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इस स्कूटर में सबसे अनोखी चीज इसकी नीची सीट है। जिसकी वजह से यह कम लंबाई वाले चालकों के साथ ही सभी के लिए चलाने में बहुत आसान होगा। इसमें फ्लैट फुटरेस्ट मिलता है, जिससे एक आरामदायक सवारी मिलती है। इसके साथ ही स्कूटर में बड़ा लेगरूम मिलता है जिससे लंबे लोगों को भी ड्राइविंग में काफी आसानी होगी। कंपनी इसे जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च करेगी। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक खुलास नहीं हुआ है।