{"_id":"5d42c61c8ebc3e6cd666dfb3","slug":"pay-rs-947-per-month-and-take-home-hero-motocorp-glamour-fi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Glamour खरीदने का बढ़िया मौका, महज 947 रुपये हर महीने देकर ले जाओ बाइक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Glamour खरीदने का बढ़िया मौका, महज 947 रुपये हर महीने देकर ले जाओ बाइक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 02 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Hero Glamour EMI offer
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में फेस्टिव सीजन की तैयारियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। फेस्टिव सीजन में लोग एक नया वाहन खरीदना भी शुभ मानते हैं और कई ऑफर्स भी मिल जाते हैं। दोस्तों अगर आप हीरो की नई ग्लैमर खरीदने की सोच रहे हैं तो एक खास ऑफर हम आपको बता रहे हैं। इस ऑफर में आपको कम से कम EMI का फायदा मिलेगा, आइये जानते हैं
हीरो ग्लैमर की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 69,950 रुपये है। अब अगर आप 50 फीसदी डाउन पेमेंट करते हैं जोकि 35000 रुपये बनता है और आपका लोन अमाउंट 34950 रुपये होगा। 36 महीनों के लिए 12.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट के साथ आपकी EMI हर महीने 947 रुपये बनेगी। आप इस EMI को 12 महीने, 24 महीने, 36 महीने या 48 महीने तक भी ले जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे जितना लम्बा EMI होगा उतनी ही बाइक आपको महंगी पड़ेगी।
इंजन
3 of 4
hero motocorp lowest EMI offer
- फोटो : Social
बाइक में 124.7 सीसी का इंजन लगा है जो 11.4 बीएचपी की अधिकतम पावर और 11 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है। बाइक की टॉप स्पीड 95 kmph है। परफॉरमेंस के लिहाज से यह अच्छी बाइक लेकिन राइड के दौरान जब आप हाइवे पर होते हैं तब इसमें पांचवे गियर की कमी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन
4 of 4
hero motocorp lowest EMI offer
- फोटो : Social
इसमें कोई दो राय ही नहीं है कि हीरो ग्लैमर अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक है। इसकी हेडलाइट और LED टेल लाइट स्लीक हैं जो आकर्षित करती है। इस बाइक का सीधा मुकाबला होना की शाइन से है लेकिन शाइन का डिजाइन ग्लैमर के आगे फीका ही रहता है। लेकिन परफॉरमेंस के लिहाज से शाइन आगे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।