फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू, जानें कीमत, ईएमआई, फाइनेंस, बुकिंग से लेकर सारी जानकारी

Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter sale starts from today Know Price Finance options EMI Booking Details
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Online Sale : कैब एग्रीगेटर से दोपहिया वाहन निर्माता बनी Ola Electric Mobility (ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) ने आज यानी आठ सितंबर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करने के लिए आठ सितंबर का दिन इसलिए चुना है, क्योंकि यह दिन World EV Day (विश्व ईवी दिवस) की पूर्व संध्या के साथ मेल खाता है। इसलिए पारंपरिक फॉसिल फ्यूल से इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने को बढ़ावा देने के लिए इसे चिह्नित किया गया है।


Ola Electric S1 (ओला इलेक्ट्रिक एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) स्कूटर्स को भारतीय बाजार में 15 अगस्त को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत और काफी धूमधाम के साथ लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में दी जाने वाली विभिन्न सब्सिडी के आधार पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी अलग-अलग होगी। 

ओला इलेक्ट्रिक ने जुलाई में 499 रुपये की रिफंडेबल राशि के साथ प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू किया था और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। बाद के हफ्तों में, ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग 1,000 शहरों से ऑर्डर मिलने की पुष्टि की। 15 अगस्त के बाद स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। अब, जो ग्राहक खरीदारी को पूरा करना चाहते हैं वे बुधवार से ऐसा कर सकते हैं। 
ola electric scooter sale starts from today Know Price Finance options EMI Booking Details
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कैसे करें बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक के पास फिलहाल कोई डीलर नेटवर्क नहीं है और वह अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए डायरेक्ट-टू-होम मॉडल को अपना रही है। इच्छुक ग्राहकों को अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और 499 की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा। कोई भी ग्राहक जो खरीदारी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना चाहता है, वह बुधवार से ऐसा कर सकते हैं। इन ग्राहकों को 'पहले रिजर्व कराओ, पहले पाओ' के आधार पर डिलीवरी मिलेगी। 
ola electric scooter sale starts from today Know Price Finance options EMI Booking Details
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी है कीमत 
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों की घोषणा पहले ही कर दी है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। जबकि S1 Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter sale starts from today Know Price Finance options EMI Booking Details
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कितनी होगी ईएमआई
ओला इलेक्ट्रिक ने 7 सितंबर को एक बयान में कहा कि S1 स्कूटर 2,999 रुपये प्रति माह की समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर उपलब्ध होगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एडवांस वर्जन ओला S1 pro के लिए ईएमआई 3,199 रुपये से शुरू होगी। 
विज्ञापन
ola electric scooter sale starts from today Know Price Finance options EMI Booking Details
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
आसान फाइनेंसिंग के लिए साझेदारी
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed