फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: इन 10 शानदार रंगों में लॉन्च होगी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, होगी होम डिलीवरी, 499 रुपये में करें बुकिंग

Thu, 22 Jul 2021 02:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Jul 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter colours revealed Ola electric scooter to be launched in 10 colour options ola electric scooter booking online in Rs 499
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Launch in 10 Colour Options you Can Book in Only Rupees 499:  Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) पिछले हफ्ते से बड़े पैमाने पर चर्चा में है, जब से इसकी बुकिंग शुरू की गई है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में काफी डिटेल जानकारियां आईं हैं और लोगों तक पहुंच रही हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में लेटेस्ट जानकारी यह है कि इसे 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें से कुछ कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड, की पुष्टि पहले ही कर दी गई थी। लेकिन अब कंपनी ने बताया है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल कितने रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के भीतर उन्हें इसकी एक लाख बुकिंग हासिल हुई थी। 


ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और ओला कैब्स के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी आनेवाली ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। भाविश ने दो दिन पहले ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी साझा की। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।
ola electric scooter colours revealed Ola electric scooter to be launched in 10 colour options ola electric scooter booking online in Rs 499
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
स्कूटर की होगी होम डिलीवरी
इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क के बिना देशभर में ग्राहकों को होम डिलीवरी की जाएगी। ओला डिलीवरी को तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए देशभर में स्टोरेज हब बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए एक लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाया है। यह विभाग स्कूटरों की डिलीवरी का काम देखेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, यह विभाग हर मामले में ग्राहकों की मदद करेगा। स्कूटर की बुकिंग से लेकर वाहन के लिए लोन के आवेदन तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। हालांकि यह भविष्य में पता चलेगा कि पारंपरिक डीलरों के बिना सर्विस या पार्ट्स के रिप्लेसमेंट का काम किस तरह से होगा। 
ola electric scooter colours revealed Ola electric scooter to be launched in 10 colour options ola electric scooter booking online in Rs 499
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
सिर्फ 499 में बुकिंग
Ola Electric Scooter भारतीय बाजार में जुलाई के आखिर तक लॉन्च होने वाली है। इस स्कूटर का कई मौकों पर आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है। लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter colours revealed Ola electric scooter to be launched in 10 colour options ola electric scooter booking online in Rs 499
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कैसै करें बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इस स्कूटर की बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वे अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। ओला के चेयरमैन एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "हमारे पहले ई-स्कूटर के लिए देशभर के ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह काफी उत्साहवर्धक है। इस स्थिति को देखकर पता चलता है कि आज ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
ola electric scooter colours revealed Ola electric scooter to be launched in 10 colour options ola electric scooter booking online in Rs 499
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed