{"_id":"5ec684f4ee7d7367cd171a40","slug":"okinawa-oki-100-launch-date-in-india-okinawa-oki-100-bike-price-in-india-okinawa-electric-bike-models-electric-bike-electric-vehicles-in-india-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Okinawa की यह इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 से होगी फास्ट, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Okinawa की यह इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 से होगी फास्ट, जानें फीचर्स और लॉन्चिंग डिटेल्स
Thu, 21 May 2020 07:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 May 2020 07:11 PM IST
सार
भारत में कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेच रही हैं। इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की बढ़ती मांग को देखते हुए, नए और बेहतर उत्पाद पेश किए जा रहे हैं। अब, Okinawa (ओकिनावा) जो इस समय भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है, आने वाले महीनों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार में है।
विज्ञापन
Okinawa workers assembling an e-scooter
- फोटो : Okinawa
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बैटरी और स्पीड
Oki 100 में 125cc मोटरबाइक के बराबर पावर मिलने की उम्मीद है। इसका मुख्य मुकाबला Revolt RV400 के साथ होगा। Oki100 कॉन्सेप्ट के मुताबिक इस बाइक में 72V 63Ah लिथियम-आयन बैटरी मिलेगा। Oki100 की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। इसके साथ ही फुल चार्ज पर यह बाइक 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसमें बैटरी को हटाया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड रूप से मिलेगा, जिससे बैटरी को दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

फीचर्स
अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह, ओकी 100 में एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा और ज्यादातर फीचर मोबाइल एप के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं। इसके अलावा Oki 100 में मोनो-चैनल ABS, LED हेडलैंप और टेललैंप के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक और डेडिकेटेड सिम की मदद से कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है।

नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से तेज होगा Oki100
ओकिनावा की इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Oki100 है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को बनाने में अत्यधिक स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल किया गया है और यह पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण के मुताबिक है। Oki100 इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी को छोड़कर अन्य सभी कंपोनेंट्स का निर्माण भारत में किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि Oki100 की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। कंपनी के इस दावे के साथ, Okinawa Oki100 (ओकिनावा ओकी 100) अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बाइक Revolt RV400 (रेवोल्ट आरवी 400) से तेज होगा। Revolt RV400 की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है।

लॉन्चिंग
Oki100 बाइक को वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा और इसलिए, आप त्यौहारी सीजन के दौरान इसके शोरूम में पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं। ओकिनावा का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को 100 फीसदी स्थानीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने की योजना बना रही है और Oki100 इस लाइन में पहला उत्पाद होगा। कंपनी का कहना है कि इसे पूरा करने के लिए, ओकिनावा देश में स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं का आधार बड़ा करेगा। कंपनी ने कहा कि ओकिनावा का उद्देश्य अपने प्रयासों और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में स्थानीयकरण कारक को बढ़ावा देना है।