बंद होगी कारों पर मिल रही छूट, गाड़ियों के दाम बढ़ाने जा रही है Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति की कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट के दिल जल्द ही लदने वाले हैं। मारुति ने संकेत दिए हैं कि वह अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। गौरतलब है कि नवंबर में ऑटो सेक्टर को मायूसी हाथ लगी है, वहीं अक्टूबर में त्योहारी सीजन में पहली बार सात महीनों में कारों की बिक्री हरे निशान पर बंद हुई थी।
बढ़ा लागत मूल्य
देश की सबसे बड़ी कार निर्मातका कंपनी मारुति सुजुकी ने मंगलवार को बताया कि वह जल्द ही अपनी कई कारों के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही है। मारुति का कहना है कि लागत मूल्य बढ़ने से उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
जनवरी 2020 से बढ़ेंगी कीमतें
कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी जनवरी 2020 से लागू होगी। अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि कई तरह की लागत मूल्यों में बढ़ोतरी होने से उसके वाहनों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इसलिए, जनवरी 2020 में विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करके ग्राहकों को अतिरिक्त लागत वसूल करके उसके असर को कुछ कम करना चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि उनके लिये ऐसा करना जरूरी हो गया है। कंपनी का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल पर अलग-अलग होगी।
बिक्री में 3.2 फीसदी की कमी
हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किन गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। फिलहाल कंपनी Alto, S-Presso, Wagon R, Swift, Ertiga, Celerio, Dzire और Ciaz गाड़ियां बना रही है और नवंबर में घरेलू बाजार में गाड़ियों की बिक्री में 3.2 फीसदी की कमी आई है।
1.9 फीसदी की गिरावट
कंपनी ने पिछले महीने 141,400 गाड़ियां डीलर्स को भेजी थीं, वहीं कपंनी ने प्रीमियम हैचबैक बलेनो की 2286 यूनिट्स टोयोटा को बेची थीं। कुल मिला कर कंपनी ने 150,630 गाड़ियां बेची थीं और पिछले साल के मुकाबले उसकी बिक्री में 1.9 फीसदी की गिरावट आई है। 2018 में कंपनी ने 153,539 यूनिट्स बेची थीं।