Nissan की नई एसयूवी इस तारिख को होगी अधिकारिक तौर पर लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निसान की नई एसयूवी लंबे समय से सुर्खियों में है अब तक कयासे लगाए जा रहे थे कि यह कार जनवरी मे लांच की जा सकती है फिलहाल, इस कार की लांचिंग तिथी से पर्दा उठ गया है। निसान की नई कार को 22 जनवरी 2019 को आधिकारिक तौर पर लांच किया जाएगा। हालांकि कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है। आप इसे 25,000 रुपए के एडवांस पेमेंट पर किसी भी निसान डीलरशीप पर बुक करा सकते हैं।
निसान की इस कार को कई विदेशी मार्केट में बेचा जा रहा है, लेकिन भारत में लांच होने वाली यह कार एकदम अलग है। हालांकि कार की कीमतों को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अंदाजन इस कार की कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कार की लांचिंग से पहले इसके सभी फीचर्स सामने आ गए हैं, आइए डालते हैं एक नजर इस खास एसयूवी के फीचर्स पर।
इंजन क्षमता
किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का H4K इंजन होगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का K9K DCi इंजन दिया जाएगा, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
डायमेंशन/ अन्य फीचर्स
निसान किक्स की लंबाई 4,384एमएम , चौड़ाई 1,813 एमएम और ऊंचाई 1,656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,673 एमएम है। निसान किक्स एक 5 सीटर एसवीयू है जिसमें ढ़ेर सारे फीचर्स दिये जाएंगे। किक्स में 360-डीगरी कैमरा लगा है जो कि व्यू मॉनिटर के पास प्लेस है इसमें कुल चार कैमरे प्लेस किये गए हैं जो कि कार के चारों कोनों में लगे हैं। भारत में लांच होने के बाद इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर और महिंद्रा XUV 500 से होगा।