अगले कुछ सालों में देश में कई कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारियां कर रही हैं। 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में इसकी झलक दिखाई देगी। वहीं अगले साल दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ (Nissan Leaf) भी भारत में लॉन्च होगी। इस साल जनवरी में निसान ने खुद इसका खुलासा किया था। एक इलेक्ट्रिक कार होने के साथ निसान लीफ की एक और खासियत है कि यह आपके घर को भी रोशन कर सकती है।
घरों को बिजली भी सप्लाई करेगी यह खास इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किमी
बिजली जाने पर नहीं होगी समस्या
इलेक्ट्रिक कार लीफ को बनाने वाली कंपनी निसान का दावा है कि उनकी यह कार चलता फिरता पॉवर हाऊस है। इसमें 40 kWh बैटरी लगी हुई है, जो किसी घर को भी ऊर्जा दे सकती है। कंपनी का दावा है कि बिजली जाने की समस्या या सौर ऊर्जा पर निर्भर घरों के लिए निसान किसी वरदान से कम नहीं है।
जापान में दिखा चुकी है कारनामा
लगी है यह खास टेक्नोलॉजी
निसान लीफ में व्हीकल टू एवरीथिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे V2X भी कहा जाता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिये इलेक्ट्रिक व्हीकल्स न केवल ग्रिड से पावर ले सकते हैं, बल्कि ग्रिड को पावर भेज भी सकते हैं। इसके अलावा घरों, दुकानों, दफ्तरों और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को भी बिजली दे सकते हैं।
6,200 स्मार्टफोन कर सकती है चार्ज
हयाशी बताते हैं कि उन्हें सबसे पहले मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों ने संपर्क किया और हीटिंग एवं बाकी अन्य उद्देश्यों के लिए बैकअप बैट्रीज उपलब्ध कराने की सलाह दी। जिसके बाद निसान खास व्हीकल-टू-एवरीथिंग टेक्नोलॉजी को डेवलप करने पर जुट गई। वी2एक्स टेक्नोलॉजी के जरिए निसान लीफ प्लस की 62 kWh की बैटरी पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और एक जापानी घर को चार दिनों तक पावर दे सकती है। इसके साथ ही यह 6,200 स्मार्टफोन या 43 मंजिला ईमारत वाले 100 से ज्यादा एलीवेटर को पावर दे सकती है।