फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली फेस्टिव ऑफर : Nissan Kicks पर 55000 रुपये तक की छूट, इस तारीख तक बुकिंग पर मिलेगा फायदा

Wed, 11 Nov 2020 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
nissan kicks diwali offer 2020 Upto Rs 55000 discount on Nissan Kicks diwali 2020 car offers in india
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
त्योहारों के सीजन में वाहनों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए विभिन्न ऑटो निर्माता आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे में Nissan India (निसान इंडिया) भी अपनी एसयूवी Kicks (किक्स) पर दिवाली डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी नई निसान किक्स की खरीद पर ग्राहकों को 15000 रुपये की फेस्टिव सीजन छूट के साथ-साथ 40000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट दे रही है। कुल मिलाकर इस दिवाली Nissan Kicks खरीदने पर 55000 रुपये तक का फायदे मिल सकता है। निसान किक्स पर इस ऑफर का लाभ 15 नवंबर 2020 तक उठाया जा सकता है। यानी 15 नवंबर तक किक्स एसयूवी की बुकिंग करने पर ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ मिल सकेगा। 
nissan kicks diwali offer 2020 Upto Rs 55000 discount on Nissan Kicks diwali 2020 car offers in india
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
दमदार इंजन
नई Nissan Kicks का 1.3 लीटर, टर्बो पेट्रोल इंजन 156hp का पावर और 254 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इस एसयूवी कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 104 hp का पावर और 142 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। 
nissan kicks diwali offer 2020 Upto Rs 55000 discount on Nissan Kicks diwali 2020 car offers in india
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
कीमत 
नई Nissan Kicks की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख से 14.41 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nissan kicks diwali offer 2020 Upto Rs 55000 discount on Nissan Kicks diwali 2020 car offers in india
Nissan Kicks XE - फोटो : Nissan
फीचर्स
Nissan Kicks एसयूवी में 8.0 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एलईडी हेडलाइट्स, अलॉय व्हील्स और एलईडी टेल लैंप्स जैसे फीचर भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन
nissan kicks diwali offer 2020 Upto Rs 55000 discount on Nissan Kicks diwali 2020 car offers in india
Nissan Kicks - फोटो : For Reference Only
सेफ्टी फीचर्स
Nissan Kicks एसयूवी में सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शुमार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed