फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रोहित को अगर भारत का टी-20 कप्तान नहीं बनाया गया तो यह शर्मनाक और नुकसानदेह'

Wed, 11 Nov 2020 03:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 11 Nov 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: If Rohit Sharma does not become the Indian captain, it is Indias misfortune says Gautam Gambhir
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग खिताब जीता, उन्होंने फाइनल में अर्धशतक जड़ने के अलावा अपनी चतुराई भरी कप्तानी से भी काफी प्रभावित किया। वह फिलहाल सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान हैं। अब उन्हें भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग उठने लगी है।

IPL 2020: If Rohit Sharma does not become the Indian captain, it is Indias misfortune says Gautam Gambhir
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर और इंग्लैंड के माइकल वॉन ने इसका समर्थन किया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर ने तो यहां तक कहा कि अगर इस स्टार ब्ल्लेबाज को यह भूमिका नहीं सौंपी गई तो यह 'शर्मनाक' होगा। गंभीर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के 'टी-20 टाइम आउट' कार्यक्रम में कहा, 'अगर रोहित शर्मा भारतीय कप्तान नहीं बनते तो यह उनका नुकसान है, रोहित का नहीं।'

IPL 2020: If Rohit Sharma does not become the Indian captain, it is Indias misfortune says Gautam Gambhir
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @mipaltan

गंभीर ने कहा, 'हां, कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है और मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन कप्तान को परखने का पैमाना क्या है कि कौन अच्छा है और कौन नहीं? पैमाना और मापदंड समान होने चाहिए। रोहित की अगुआई में उनकी टीम (मुंबई इंडियंस) ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: If Rohit Sharma does not become the Indian captain, it is Indias misfortune says Gautam Gambhir
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। गंभीर ने कहा, 'हम कहते रहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। क्यों? क्योंकि उनकी अगुआई वाली टीम ने दो विश्व कप और तीन आईपीएल खिताब जीते हैं।' 

विज्ञापन
IPL 2020: If Rohit Sharma does not become the Indian captain, it is Indias misfortune says Gautam Gambhir

गंभीर ने कहा, 'रोहित ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं, वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। भविष्य में अगर उसे भारत की सीमित ओवरों या टी-20 टीम की कप्तानी नहीं मिलती तो यह शर्मनाक होगा क्योंकि वह इससे अधिक कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ उन टीमों को जीत दिलाने में मदद कर सकता है जिनकी वह कप्तानी कर रहा है। इसलिए अगर वह सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत का नियमित कप्तान नहीं बनता है तो यह उनका (भारत का) नुकसान होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed