फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nissan, Renault की कारें होंगी महंगी: मारुति के बाद निसान और रेनो ने किया एलान, अप्रैल से बढ़ाएगी कीमत

Tue, 23 Mar 2021 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
nissan cars to be expensive from april 2021 nissan india cars nissan car price in india 2021
Renault Kiger, Nissan Magnite - फोटो : For Reference Only
Nissan India (निसान इंडिया) ने मंगलवार को एलान किया कि वह अप्रैल के महीने से Nissan (निसान) और Datsun (डैटसन) ब्रांडों के तहत सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। निसान ने ऑटो कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि उसके उत्पादों की कीमतें नहीं बढ़े इसके लिए उसने कुछ समय तक कोशिश की। कंपनी का कहना है कि अब ऐसा करना अनिवार्य हो गया है। इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने भी अप्रैल के महीने से वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर चुकी है। 
nissan cars to be expensive from april 2021 nissan india cars nissan car price in india 2021
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
निसान ने 2020 के आखिर में अपनी Magnite एसयूवी लॉन्च करके काफी धमाकेदार शुरुआत की थी। यह अपनी इंट्रोडक्टरी कीमत के साथ उस समय सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी थी। कंपनी ने इस एसयूवी को पिछले साल 2020 में भारतीय बाजार में 4.99 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन इस साल की शुरुआत में इसके बेस वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई, जो फिलहाल 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है। बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। 
nissan cars to be expensive from april 2021 nissan india cars nissan car price in india 2021
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसके प्रतिद्वंद्वियों की लंबी सूची के बावजूद मैग्नाइट भारतीय कार बाजार में मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रही है। हालांकि, निसान को लगता है कि अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, उसके उत्पादों को मांग में कमी नहीं आएगी। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "ऑटो कंपोनेंट की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और हमने पिछले कुछ महीनों में इस वृद्धि को संभालने की कोशिश की है।" उन्होंने कहा, "हम अब निसान और डैटसन के सभी मॉडलों में कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। कीमत में बढ़ोतरी वेरिएंट्स के आधार पर होगी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
nissan cars to be expensive from april 2021 nissan india cars nissan car price in india 2021
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
निसान ब्रांड के तहत इस समय Magnite (मैग्नाइट), Kicks (किक्स) और Sunny (सनी) जैसी कारें उपलब्ध हैं। जबकि डैटसन ब्रांड के तहत Go (गो), Go+ (गो प्लस) और Redi Go (रेडी गो) जैसी कारें बिकती हैं। किक्स और सनी ने भारतीय बाजार में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन मैग्नाइट की बंपर सफलता ने निसान को भारतीय बाजार में आगे बढ़ने में मदद की है। 
विज्ञापन
nissan cars to be expensive from april 2021 nissan india cars nissan car price in india 2021
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
मैग्नाइट को 20 ग्रेड लाइन-अप और 36 से ज्यादा कंबिनेशन में पेश किया गया है। मैग्नाइट का उत्पादन चेन्नई के पास रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) प्लांट में किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed