Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) (HMIL) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी अगली सबसे बड़ी लॉन्चिंग कर रही है ऑल-न्यू 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) सेकेंड जेनरेशन। दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटो निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स की नई ह्यूंदै क्रेटा की लॉन्चिंग की तारीख हर गुजरते दिन के साथ नजदीक आती जा रही है। कंपनी की पॉपुलर एसयूवी सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की बिक्री 17 मार्च, 2020 से शुरू हो जाएगी। इसका सीधा मुकाबला किआ मोटर्स की Kia Seltos (किआ सेल्टोस) से होगा। दिलचस्प बता यह है कि Hyundai Motors किआ मोटर्स की पैरेंटल कंपनी है।
2 of 12
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
नई क्रेटा एसयूवी के विभिन्न मुख्य आकर्षणों में से एक है इसका 'सुपरस्ट्रक्चर' मोनोकॉक निर्माण। कार निर्माता कंपनी के मुताबिक, नई 2020 Hyundai Creta इतनी ताकतवर है कि यह दो बड़े अफ्रीकी हाथियों (लगभग 5,400 किलोग्राम) का वजन ले जाने में सक्षम है। इसका मतलब यह है कि सी-सेगमेंट एसयूवी बाजार में यह सबसे सुरक्षित उत्पादों में से एक है।
2020 हुंडई क्रेटा का सुपरस्ट्रक्चर 74.3 फीसदी एडवांस्ड उच्च शक्ति वाले इस्पात से बना है। बता दें कि कंपनी के लाइनअप में सिर्फ सेकंड जेनरेशन क्रेटा ही ऐसा मॉडल नहीं है जिसमें यह मजबूत मोनोकोक सुपरस्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के एक अन्य मॉडल Elantra (एलैंट्रा) में भी सुपरस्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है। इसलिए Elantra कार अपने ऊपर रखे गए 7 और एलैंट्रा का वजन उठा सकती है। हाल ही में कंपनी के अधिकारियों ने एक आधिकारिक कार्यक्रम में इस सभी जानकारियों का खुलासा किया।
4 of 12
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai India
यह भी काफी प्रभावशाली है कि सेकंड जेनरेशन एसयूवी क्रेटा में उपयोग किया गए चेसिस का वजन सिर्फ 300 किलोग्राम है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कंपनी ने फ्रेम के वजन को वजन रखते हुए भी एसयूवी की संरचनात्मक ताकत बढ़ा दी है।
5 of 12
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
इसलिए ऐसी उम्मीद है कि NCAP सुरक्षा क्रैश टेस्ट में 2020 Hyundai Creta 20 अच्छा प्रदर्शन करेगी। SUV के सभी वेरिएंट्स में ABS, EBD, ESP, डुअल फ्रंट एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, इफेक्ट-सेंसिंग डोर अनलॉक, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर और हाई-स्पीड वार्निंग बजर मिलेगा।