2021 Honda HR-V एसयूवी का पिछले महीने ही जापान में वर्ल्ड डेब्यू हुआ है। एसयूवी-कूपे जैसी डिजाइन वाली इस कार को जल्द ही न्यू जेनरेशन अवतार में लॉन्च किया जाएगा। जापान की प्रमुख ऑटो निर्माता Honda (होंडा) अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी Honda HR-V (Honda Vezel) क्रॉसओवर एसयूवी की तीसरी पीढ़ी को बहुत जल्द जापान में लॉन्च करने वाली ही। होंडा एचआर-वी एसयूवी की जापान और चीन में वीजेल के नाम से पहले से बिक्री होती है। रिपोर्ट के मुताबिक नई एचआरवी को इस साल के आखिर तक भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस कार की रियल-लाइफ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। यहां जानें इस कार की 15 अहम बातें।
2 of 15
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
भारतीय बाजार में होंडा एचआर-वी एसयूवी का मुकाबला Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और जल्द लॉन्च होने वाली Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) और Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) जैसी कारों से होगा।
3 of 15
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
नई होंडा एचआरवी में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के लिहाज से कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। 2021 Honda HR-V के इंजन सेटअप की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और Honda का पेट्रोल हाइब्रिड e-HEV यूनिट शामिल है। इसमें लिथियम आयन बैटरी और एक फिक्स्ड गियर ट्रांसमिशन भी शामिल है।
4 of 15
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
होंडा एचआर-वी में नई मजबूत हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है जो 109 bhp का पावर जेनरेट करता है और यह 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
5 of 15
Honda HRV 2021
- फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
होंडा का दावा है कि इसमें 27.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 2021 होंडा एचआर-वी हाइब्रिड 4.1litres / 100km (24.39 किलोमीटर प्रति लीटर) का कंबाइंड माइलेज देगी।