फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना

Sat, 25 Mar 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 25 Mar 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
most popular bike among youngesters
- फोटो : amarujala

150 सीसी सेगमेंट वाली बाइक बजट और लुक दोनों ही मायनों में युवाओं द्वारा खूब पसंद की जाती है। इस सेगमेंट में हर दोपहिया निर्माता कंपनी ने अपनी कोई न कोई बाइक उतार रखी है। आईए जानते है ऐसी ही कुछ टू-व्हीलर्स के बारे में जो युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। 

इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना

most popular bike among youngesters

सुजुकी जिक्सर 
सुजुकी की जिक्सर युवाओं के बीच काफी चर्चित है। सुजुकी ने इस बाइक में 154.9सीसी चार स्ट्रोक वाला एक सिलेंडर का इंजन दिया है। कंपनी की माने तो इस बाइक का माइलेज 64kmpl का है। टॉप स्पीड की बात करें तो 115kmph का है। कंपनी ने अपनी टू-व्हीलर में डिस्क ब्रेक दि्या है। जिक्सर में 5 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की दिल्ली में कीमत 87 हजार के करीब है। 

इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना

most popular bike among youngesters

हौंडा होर्नेट 160 आर 
हौंडा होर्नेट बोल्ड लुक वाली बाइक में आती है। कंपनी ने अपनी इस दोपहिया में 162.71 सीसी का चार स्ट्रोक वाला एयर कूल इंजन दिया है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि बाइक 60kmpl का एवरेज देती है। बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटे की है। हौंडा ने इस दोपहिया में पांच स्पीड वाला गियारबॉक्स दिया है। वहीं इसकी दिल्ली में ऑनरोड कीमत 90हजार के आसपास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना

most popular bike among youngesters
यमाहा एफजेड-एस

यमाहा एफजेड-एस
जापानी दोपहिया निर्माता कंपनी यमाहा की  एफजेड-एस में 149 सीसी का चार स्ट्रोक वाला एयर कूलड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। यमाहा की माने तो इस दोपहिया का माइलेज 53किमी प्रति लीटर है। एसजेड-एस की टॉप स्पीड की बात करें तो 107 किमी प्रति घंटे की है। दिल्ली में इस बाइक की ऑनरोड कीमत 93 हजार रुपये है। बाइक का लुक बोल्ड है और ये युवाओं को काफी आकर्षित करती है। 

विज्ञापन

इन स्पोर्टी बाइक्स का दीवाना है जमाना

most popular bike among youngesters
बजाज पल्सर एएस 150

बजाज पल्सर एएस 150
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बजाज को पल्सर नई उच्चाईयों तक ले गई। भारत के युवाओं के बीच इस बाइक की धमक अलग ही है। बजाज ने पल्सर को और भी स्पोर्टी लुक देते हुए एएस-150 के नाम से लॉन्च किया। बजाज ने इस बाइक में 149.5 सीसी का ट्विन स्पार्क 4-वालव का डीटीएस-आई इंजन दिया है। कंपनी का दावा है कि बाइक का माइलेज 45 किमी प्रति लीटर का है। टॉप स्पीड की बात करें तो नई पलसर 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रफ्तार भर सकती है। इस बाइक की दिल्ली में ऑनरोड कीमत 92 हजार के आसपास है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed