{"_id":"5df9dc5c8ebc3e87be2ce9b4","slug":"mitsubishi-outlander-price-in-india-2019-december-2019-offers-on-cars-best-suv-car-under-30-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mitsubishi ने इस SUV कार के दाम 5 लाख से ज्यादा घटाए, Fortuner, Endeavour को देती है टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mitsubishi ने इस SUV कार के दाम 5 लाख से ज्यादा घटाए, Fortuner, Endeavour को देती है टक्कर
Wed, 18 Dec 2019 01:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
mitsubishi outlander
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन निर्माता कंपनियां भारतीय कार बाजार में छाई सुस्ती को दूर करने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट की पेशकश करती रही हैं। अगर आप इस दौर का फायदा उठाते हुए एक शानदार और ताकतवर SUV कार खरीदना चाहते हैं तो यह बहुत बढ़िया मौका है, क्योंकि Mitsubishi (मित्सुबिशी) अपनी प्रतिद्वंद्वी Toyota Fortuner (टोयोटा फॅार्च्यूनर), Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी SUV कारों को कड़ी टक्कर देनेवाली अपनी पॉपुलर SUV कार Mitsubishi Outlander (मित्सुबिशी आउटलेंडर) खरीदने पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।
Mitsubishi Outlander
सबसे बड़ी छूट
साल 2018 में लॉन्च की गई Mitsubishi Outlander की एक्स-शोरूम कीमत 32 लाख रुपये थी। कंपनी ने बड़ी छूट देते हुए Mitsubishi Outlander का दाम घटा कर 26.93 लाख रुपये कर दिया है। भारत में यह SUV कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। पेट्रोल SUV कारों की कम होती मांग को ध्यान में रखकर कंपनी ने Outlander की कीमत में पांच लाख से ज्यादा की कटौती की है। कंपनी का मानना है कि दाम घटने से यह 7 सीटर पेट्रोल कार ग्राहकों के बीच अपनी पैठ बढ़ा पाएगी।
साल 2018 में लॉन्च की गई Mitsubishi Outlander की एक्स-शोरूम कीमत 32 लाख रुपये थी। कंपनी ने बड़ी छूट देते हुए Mitsubishi Outlander का दाम घटा कर 26.93 लाख रुपये कर दिया है। भारत में यह SUV कार सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। पेट्रोल SUV कारों की कम होती मांग को ध्यान में रखकर कंपनी ने Outlander की कीमत में पांच लाख से ज्यादा की कटौती की है। कंपनी का मानना है कि दाम घटने से यह 7 सीटर पेट्रोल कार ग्राहकों के बीच अपनी पैठ बढ़ा पाएगी।
Toyota Fortuner
नई मित्सुबिशी आउटलेंडर एक मिड साइज SUV हैै जिसमें 2.4 लीटर का 4-cylinder, MIVEC पेट्रोल इंजन मिलता। यह 165HP की पावर और 222NM का टॉर्क पैदा करता है। भारतीय कार बाजार में Mitsubishi Outlander (मित्सुबिशी आउटलेंडर) का थर्ड जनरेशन मॉडल मौजूद है। Toyota Fortuner (टोयोटा फॅार्च्यूनर), Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर), Honda CR-V (होंडा सीआर-वी), Skoda Kodiaq (स्कोडा कोडिएग), VW Tiguan (फॉक्सवेगन टिग्वान) जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ford Endeavour
इंजन के साथ इस नई कार में सीवीटी ऑटो गियरबॉक्स, 6-स्पीड पैडल शिफ्टर्स के साथ उपलब्ध है। आउटलेंडर में मल्टी सेलेक्ट ऑल-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद है। ये एक प्रीमियम सेगमेंट की कार है जिसके इंटीरियर और फीचर्स शानदार हैं। इसके केबिन में ब्लैक और बीज कलर स्कीम दी गई है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेललैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7-एयरबैग और 710 वॉट का रॉकफोर्ड फोसगेट साउंड सिस्टम मौजूद है।
विज्ञापन
Honda CR-V
वाहन कंपनियों इसके साथ ही नए साल यानी जनवरी, 2020 से कीमतें बढ़ाने की भी घोषणा कर चुकी हैं। गाड़ियों के दाम बढ़ने से पहले दिसंबर में कार खरीदने का यह आखिरी मौका है। उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह वाहन कंपनियों के लिए बीएस-4 स्टॉक निकालने का आखिरी दांव हो सकता है क्योंकि एक अप्रैल, 2020 से देशभर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाला है। ये कंपनियां भी पुराने स्टॉक को खत्म कर नए उत्सर्जन मानक की ओर बढ़ना चाहती हैं।