फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रिक कारों के लिए खास होगा आने वाला साल 2020, नए बदलावों के लिए हो जाइए तैयार

Sat, 21 Dec 2019 12:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 21 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
MG ZS EV, tata Nexon EV, hyundai Kona electric car are leaders of upcoming 2020 electric cars india
auto expo 2018 - फोटो : पीटीआई

2019 इलेक्ट्रिक कारों के लिए एंट्री ईयर साबित हुआ है। इस साल तीन कंपनियों एमजी मोटर, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स ने चार इलेक्ट्रिक कारें MG ZS EV, Hyundai Kona, Tata Nexon EV और Tata Tigor EV लॉन्च की। वहीं अगले साल 2020 में इलेक्ट्रिक कारों के ट्रेंड्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानते हैं इन ट्रेंड्स के बारे में...


 

MG ZS EV, tata Nexon EV, hyundai Kona electric car are leaders of upcoming 2020 electric cars india
Electric car Portable charger - फोटो : Social Media

बेहतर चार्जिंग टेक्नोलॉजी

चार्जिंग टेक्नोलॉजी में सुधार होना अभी बाकी है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की वह हवा नहीं बन पाई, जो बननी चाहिए थी। पेट्रोल या डीजल वाहनों की तरह इलेक्ट्रिक वाहनों को लंबी दूरी तक ले जाना अभी संभव नहीं है। अभी तक देश में केवल एक ही गाड़ी ह्यूंदै कोना है जिसकी रेंज 452 किमी है। इलेक्ट्रिक कारों को हर दो-तीन घंटे के सफर के बाद चार्जिंग के लिए कम से कम 30 मिनट खर्च करने होते हैं। इस साल कुछ देशों में 'पोर्टेबल चार्जिंग सॉल्यूशन' तकनीक लॉन्च होने जा रही है। लग्जरी स्पोर्ट्स कार पोर्श भी इस साल सुपरचार्जिंग सॉल्यूशन्स सामने ला सकती है, जो केवल 15 मिनट में गाड़ी को फुल चार्ज कर देगा।
 

MG ZS EV, tata Nexon EV, hyundai Kona electric car are leaders of upcoming 2020 electric cars india
2020 Hyundai Sonata Hybrid - फोटो : Twitter

सोलर पॉवर टेक्नोलॉजी

पिछले कुछ सालों से सौर ऊर्जा से चलने वाली कारों को लेकर काम चल रहा है। कई वाहन निर्माताओं ने इस कॉन्सैप्ट पर काम शुरू कर दिया है। वहीं कंपनियों ने इससे आगे की सोचना शुरू कर दिया है। ह्यूंदै ने हाल ही में पहली सोनाटा हाईब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है जिसकी छत पर सोलर पैनल्स लगे हैं। वहीं टोयोटा भी सैटेलाइट में इस्तेमाल होने वाले अल्ट्राथिन सोलर पैनल्स को कार की छतों पर लगाने की तैयारी कर रही है। वहीं सोलर कार 2020 में सच्चाई हो सकती है। इसमें कार की बैट्री इसकी दौड़ के साथ ही चार्ज होती रहेगी। ईवी बाजार में यह गेम चेंजर साबित होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
MG ZS EV, tata Nexon EV, hyundai Kona electric car are leaders of upcoming 2020 electric cars india
Electric car apps - फोटो : ecarclub

ग्रीन कार एप्स

जैसे-जैसे सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों की संख्या बढ़ रही है, वैसे ही कैब ऑपरेटर्स भी इलेक्ट्रिक कारों को अपनी फ्लीट में शामिल कर रहे हैं। कुछ स्टार्टअप्स ने तो केवल अपनी फ्लीट में इलेक्ट्रिक कारें ही शामिल की हैं। ईवी कारों के लिए कुछ एप्स बन चुकी हैं। विदेशों में तो बकायदा 'ई-कार क्लब' और 'ब्लूसिटी' जैसे एप्स लॉन्च हो चुके हैं और यूजर पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए इसका फायदा उठा रहे हैं। आने वाले साल 2020 में कई कार-शेयरिंग एप्स और कंपनियां उभर कर सामने आ सकती हैं।
 

विज्ञापन
MG ZS EV, tata Nexon EV, hyundai Kona electric car are leaders of upcoming 2020 electric cars india
Electric car software - फोटो : Social Media

कनेक्टिविटी सॉफ्टवेयर

2019 में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारें कनेक्टिंग सॉफ्टवेयर से लैस थीं। 2020 में इस ट्रेंड में बढ़ोतरी होगी। कनेक्टिविटी, सेफ्टी, इंफर्मेशन और इन-कार एंटरटेनमेंट पर अगले साल कई नए इनोवेशन होंगे। इन-कार एंटरटेनमेंट में 3के-4के वीडियोज को रिअलटाइम चलाने के लिए ज्य़ादा बैंडविड्थ की जरूरत होगी और यही कनेक्टिविटी ऑटोनॉमस कारों को सुरक्षित बनाएगी। टेस्ला' के Summon फीचर में नया अपडेट आने वाला है जिसमें कई नए फंक्शन मिल सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed