{"_id":"5eb17ffcdae27065ca53cb83","slug":"mg-motor-electric-car-mg-motors-cars-price-mg-motors-cars-models-mg-hector-zs-ev-specifications-electric-vehicles-in-india-electric-cars-in-india-cars-price-mg-motors-cars-models-mg-hector-zs-ev-specifications-electric-vehicles-electric-cars-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के लिए MG Motor ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 10 लाख से कम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत के लिए MG Motor ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत 10 लाख से कम
Tue, 05 May 2020 08:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 05 May 2020 08:32 PM IST
सार
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग बढ़ रही है। लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि यह पारंपरिक ईंधन की बजाए बैटरी पर चलती है। इससे तेल और पैसे दोनों की बचत होती है। भारत में गाड़ी खरीदते वक्त माइलेज पर बहुत ध्यान दिया जाता है। माइलेज के अलावा भारत में गाड़ी खरीदते समय कीमत पर भी ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
MG Motor Launch (File)
- फोटो : Social Media
विस्तार
फिलहाल भारत में उलपब्ध इलेक्ट्रिक व्हीक्लस काफी महंगे हैं। अगर इनकी कीमत में कमी आती है तो भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन हिट हो जाएंगे। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि ये वाहन फुल चार्ज पर कितने किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार को देखते हुए MG Motor अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लाइनअप का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय बाजार पर नजर
चीन की SAIC Motor के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने इस साल की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को भारत में उतारा था। भारतीय कार बाजार में कीमत की संवेदनशीलता को देखते हुए एमजी मोटर यहां के लिए किफायती इलेक्ट्रिक कार तैयार करने की योजना बना रही है। भारत में इस कार की कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी। रिपोर्ट के मुताबिक एमजी मोटर इसके लिए भारतीय बाजार में मांग की सभी पहलुओं को देख रही है और इसके बाद ही इसकी कीमत तय करेगी।

भारत में निवेश
MG Motor ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो भारत में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश कर यहां इलेक्ट्रिक कार उत्पादन की क्षमताओं को बढ़ा रही है। इस कदम से एमजी मोटर को भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीक्लस की कीमत को अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की तुलना में तय करने में मदद मिलेगी।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
भारत में अभी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। क्योंकि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग को लेकर अभी ग्राहकों के मन में तरह-तरह के संशय हैं। इस पहलू के समाधान के लिए एमजी मोटर ग्राहकों के घर या नौकरी के स्थान और डीलरशिप पर 50kW डीसी चार्जर और एसी चार्जर लगा रही है। इसके लिए कंपनी eChrargeBays के साथ साझेदारी की घोषणा कर चुकी है।

चार्ज-ऑन-द-गो
एमजी मोटर अभी भारत के पांच शहरों- मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके साथ ही एमजी मोटर इंडिया अपने रोडराइड असिस्टेंस सर्विस के तहत यात्रा के दौरान रास्ते में चार्ज करने की सुविधा देने के लिए चुनिंदा शहरों में 'चार्ज-ऑन-द-गो' की सेवा शुरू कर रही है। इसके लिए प्रमुख मार्गों पर एसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है।

बंपर बुकिंग
MG ZS EV की बिक्री पर नजर डालें तो भारत में लॉकडाउन से पहले 400 कारों से ज्यादा की बिक्री हो चुकी थी। यहीं नहीं 3 हजार से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह साल 2020 खत्म होने तक 3 से 4 हजार MG ZS EV की बिक्री कर लेना चाहती है।

बैटरी और रेंज
MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 143 ps का पावर और 353 Nm का टॉर्क देता है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में तीन ड्राइविंग मोड और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग के तीन लेवल दिए गए हैं। कार की बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है, वहीं 7 kW चार्जर से चार्जिंग में 7 घंटे का वक्त लगता है।
फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करती है। वहीं यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 8.5 सेंकड में पकड़ सकती है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी ह्यूंदै कोना नौ सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है।