फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Hector Plus: 10 बड़ी बातें जो कर रही हैं दूध का दूध और पानी का पानी

Tue, 14 Jul 2020 10:39 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 14 Jul 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Mg hector plus launched in india know its ten features including price and specifications
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारत में MG Hector Plus को लॉन्च कर दिया है। हेक्टर प्लस कई मायनों में हेक्टर जैसी ही लगती है। हालांकि, इसमें कुछ मामूली बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें नई ब्लैक ग्रिल, नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसे आकर्षक और क्लासी लुक देते हैं। इसमें नए बंपर, नए फ्रंट-फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स, नए टेल लैंप और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी दिए गए हैं। वहीं, इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसमें दिया गया छह सीटों वाला सेटअप है, जहां दूसरे रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इसे झुकाया जा सकता है और आगे-पीछे भी किया जा सकता है। हम आपको इस एसयूवी से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि यह गाड़ी आपके लिए कैसी रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,

Mg hector plus launched in india know its ten features including price and specifications
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

कीमत


MG Hector Plus की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.48 लाख रुपये है, लेकिन यह इंट्रोडक्ट्री कीमत है। कंपनी के मुताबिक 13 अगस्त के बाद यह एसयूवी 50,000 रुपये और महंगी हो जाएगी। 


इंजन और पावर परफॉर्मेंस

MG Hector Plus तीन ट्रिम में आती है। इनमें गैसोलीन, हाईब्रिड और डीजल शामिल हैं।

  • गैसोलीन: इसके गैसोलीन ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड इंजन दिया गया है। इसका 1451 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम पर 143 PS की मैक्सिमम पावर और 1600-3000 आरपीएम पर 250 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ DCT का भी विकल्प मिलता है।
  • हाईब्रिड: इसके हाईब्रिड ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड इंजन के साथ बेल्ट स्टार्टर जेनरेटर दिया गया है। इसका 1451 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम पर 143 PS की मैक्सिमम पावर और 1600-3000 आरपीएम पर 250 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका 1956 सीसी का इंजन 3750 आरपीएम पर 170 PS की मैक्सिमम पावर और 1750-2500 आरपीएम पर 350 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
Mg hector plus launched in india know its ten features including price and specifications
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

डायमेंशन


MG Hector Plus की लंबाई 4720 मिलीमीटर, चौड़ाई 1835 मिलीमीटर और ऊंचाई 1760 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2750 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक


MG Hector Plus में 60 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

कितने लोग बैठ सकते हैं?


इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।


कलर वेरिएंट्स


MG Hector Plus भारतीय बाजार में छह कलर वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है। इसमें व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, बरगंडी रेड, ग्लेज रेड और ब्लू रंग शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mg hector plus launched in india know its ten features including price and specifications
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

फीचर्स


Hector की तरह ही Hector Plus में भी 55 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी


सुरक्षा के लिए MG Hector Plus में 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड फंक्शन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की तरफ से इसमें 25 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Mg hector plus launched in india know its ten features including price and specifications
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

सस्पेंशन


MG Hector Plus के फ्रंट में स्टेब्लाइजर बार के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सेमी इंडिपेंडेंट हेलिकल स्प्रिंग टॉरशन बीम सस्पेंशन लगा है।

ब्रेकिंग


MG Hector Plus के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed