{"_id":"5efd71858ebc3e42ee104f74","slug":"mg-gloster-suv-mg-gloster-launch-date-india-mg-gloster-price-india-mg-gloster-interior-mg-gloster-dimensions-mg-gloster-engine-mg-gloster-specifications-mg-motor-mg-motor-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आ रही है MG Gloster SUV, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें इसकी कीमत और सभी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
आ रही है MG Gloster SUV, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें इसकी कीमत और सभी डिटेल्स
Thu, 02 Jul 2020 11:03 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:03 AM IST
सार
- एमजी की इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी Gloster का भारतीय कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।
- इस एसयूवी का मुख्य रूप से Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टूरस जी4) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
MG Gloster Teaser
- फोटो : MG Motor
विस्तार
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी आनेवाली एसयूवी Gloster (ग्लोस्टर) की कंपनी की वेबसाइट पर टीजर तस्वीर जारी की है। एमजी की इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी का भारतीय कार प्रेमी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। एमजी मोटर ने अपनी इस एसयूवी को पहली बार फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। हाल ही में इस एसयूवी की स्पाइ तस्वीरें भी सामने आई थी।
विज्ञापन
हालांकि ग्लोस्टर का आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया गया है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग में अभी समय लगेगा। क्योंकि चीन के SAIC मोटर के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एमजी मोटर का अगला प्रॉडक्ट Hector Plus (हेक्टर प्लस) एसयूवी है जो जुलाई में सामने आएगा। फिलहाल एमजी मोटर ने ग्लॉस्टर की लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि Gloster कंपनी की चीन में बिकने वाली Maxus D90 (मैक्सस डी90) का एक रिबैज्ड वर्जन है। इसके अलावा, यही एसयूवी LDV D90 के नाम में भी बेची जाती है। SAIC जो MG की मालिक है, वह Maxus और LDV की भी मालिक है, जो उसके सहायक ब्रांड्स हैं।

इंजन
Gloster या Maxus D90 चीन के बाजार में 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है। यह एसयूवी दो वर्जन में उपलब्ध है। एक वर्जन 224 PS का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबिक दूसरा वर्जन 218 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा यह 2.0-लीटर सिंगल-टर्बो और ट्विन-टर्बो डीजल यूनिट में भी उपलब्ध है। सिंगल-टर्बो डीजल यूनिट 163 PS का पावर और 375 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि ट्विन-टर्बो डीजल इंजन 218 PS का पावर और 480 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
भारतीय बाजार में आने वाली ग्लॉस्टर एसयूवी में 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा। यह इंजन 8-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी उपलब्ध होगा।

सीटिंग ऑप्शन और डायमेंशन
Gloster में 2+3+2 (7 सीट) या 2+2+2 (6 सीट) का कॉन्फिगरेशन मिल सकता हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी एससूवी की लॉन्चिंग के आसपास मिल सकती है। ग्लोस्टर के डायमेंशन की बात करें तो, इसकी लंबाई 5,005 मिमी, चौड़ाई 1,932 मिमी और ऊंचाई 1,875 मिमी होगी। इस एसयूवी के व्हीलबेस की लंबाई 2,950 मिमी है। यह टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर की तरह ही एक लैडर-फ्रेम एसयूवी है।

मुकाबला
एमजी मोटर इंडिया, गुजरात के हलोल में अपने प्लांट में ग्लोस्टर को एसेंबल करेगी। इस एसयूवी का मुख्य रूप से Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर), Mahindra Alturas G4 (महिंद्रा अल्टूरस जी4) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा।

कीमत
Gloster भारतीय बाजार में एमजी मोटर की चौथी कार होगा। यह एमजी मोटर इंडिया के प्रॉडक्ट लाइनअप में सबसे ऊपर होगी। एमजी मोटर इंडिया MG Gloster की एक्स-शोरूम कीमत 32 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच रख सकती है।