{"_id":"607996488ebc3e8d3b47f80e","slug":"mercedes-benz-eqs-all-electric-luxury-sedan-revealed-2021-mercedes-eqs-electric-car-mercedes-eqs-range-mercedes-eqs-electric-vehicle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mercedes EQS हुई पेश: कार में 55 इंच की स्क्रीन, फुल चार्ज में चलेगी 770 किमी, जानें 5 बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mercedes EQS हुई पेश: कार में 55 इंच की स्क्रीन, फुल चार्ज में चलेगी 770 किमी, जानें 5 बड़ी बातें
Fri, 16 Apr 2021 07:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Apr 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार Mercedes EQS को आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार लग्जरी पर्सनल मोबिलिटी का भविष्य है। मर्सिडीज अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कार EQS को एक बेंचमार्क के रूप में बता रही है। कंपनी का कहना है कि अन्य ऑटो निर्माताओं को इस स्तर तक ऊपर उठना होगा, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की एस-क्लास है। इस कार में कुछ बेहद जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। यहां जानते हैं इस नई Mercedes EQS कार की 5 खास बातें।
Mercedes Benz EQS
- फोटो : Mercedes Benz
55-इंच का स्क्रीन
Mercedes EQS के डैशबोर्ड पर एक विशाल स्क्रीन मिलता है जो कार के एक तरफ से दूसरी तरफ तक फैली हुई है। इस स्क्रीन का नाम MBUX हाइपरस्क्रीन है जो 55 इंच लंबी है। यह दुनिया में सामान्य तौर पर बिकने वाले टेलीविजन सेट से भी बड़ी है। इसमें 17.7 इंच का एक केंद्रीय स्क्रीन है। इसके साथ ही ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले हैं। इसमें फिल्म देखने का आंनद भी उठाया जा सकता है।

इंजन पावर और स्पीड
EQS में दो बैटरी पैक - 90 kWh या हाई-परफॉर्मेंस 107.8 kWh का विकल्प मिलता है। दूसरा बैटरी ऑप्शन अधिकांश अन्य बैटरी की तुलना में ज्यादा एडवांस होने का दावा करती है और इसमें लगभग 9 kWh के 12 मॉड्यूल हैं। मर्सिडीज दावा कर रही है कि EQSआदर्श परिस्थितियों में और उचित ड्राइविंग स्किल्स के साथ ड्राइव करने पर एक बार फुल चार्जिंग में लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इस कार वजह 2.5-टन है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

कार में लगा सुपर कंप्यूटर!
कंपनी के मुताबिक EQS एक सुपर कंप्यूटर जितनी पावरफुल है, और यह अन्य इलेक्ट्रिक कारों से बेहतर है। इस कार में कंप्यूटिंग के काम के लिए ऑक्टा-कोर सीपीयू और 24 जीबी रैम दिया गया है। इसके अलावा, EQS के चारों ओर बहुत सारे सेंसर लगाए गए हैं जो चालक की सहायता के लिए बहुत तरह के डेटा भेजेंगे और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम की मदद करेंगे।

शानदार नेविगेशन सिस्टम
मर्सिडीज ने कार के नेविगेशन सिस्टम को इलेक्ट्रिक इंटेलिजेंस कहा है। क्योंकि कार का सिस्टम इलाके की टोपोग्राफी और मौसम के पैटर्न पर नजर रखते हुए, कार चालक के ड्राइविंग स्टाइल और स्पीड को भी ध्यान में रखता है। इससे यह पता करने में आसानी होगी कार एक बार फुल चार्जिंग पर कितनी दूरी तय कर सकेगी। और यह चालक को समय रहते सूचित कर सकता है। जिसके बाद सिस्टम कार को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन पर नेविगेट कर ले जा सकता है।