फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   maruti vitara brezza and mahindra xuv300 rival hyundai venue received upto 33 thousand bookings

33 हजार से ज्यादा लोगों ने बुक की Hyundai Venue, महिंद्रा XUV300 को भी छोड़ा पीछे

Sat, 22 Jun 2019 06:39 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 22 Jun 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
maruti vitara brezza and mahindra xuv300 rival hyundai venue received upto 33 thousand bookings
Hyundai Venue First Drive - फोटो : Amar Ujala

21 मई को लॉन्चिंग के साथ ही ह्यूंदै की सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू ने अपनी बुकिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वेन्यू को साढ़े छह लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं वेन्यू की बुकिंग का आंकड़ा 30 हजार को पार कर चुका है।

विज्ञापन

 

एक्सयूवी300 को मिली थीं 4 हजार के आसपास बुकिंग

सब-4 मीटर एसयूवी वेन्यू लॉन्चिंग के साथ ही सुपरहिट हो गई है। महिंद्रा एक्सयूवी300 सें कंपैरिजन करें, तो वेन्यू ने उसे भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। 14 फरवरी को महिंद्रा एक्सयूवी300 की लॉन्चिंग होने तक तब उसे मात्र 4 हजार के आसपास बुकिंग मिली थीं। जबकि एक्सयूवी300 की बुकिंग 9 जनवरी को शुरू हुई थी। जबकि एक्सयूवी को लेकर 60 हजार लोगों ने इंक्वायरी की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 लाख से ज्यादा इंक्वायरी

इसके उलट ह्यूंदै वेन्यू की बुकिंग 2 मई को शुरू हुई थी और लॉन्चिंग तक बुकिंग का संख्या 17 हजार को पार कर गई थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि वेन्यू की बुकिंग का आंकड़ा 33 हजार को पार कर गया है। वहीं वेन्यू को लेकर 2 लाख से ज्यादा इंक्वायरी आ चुकी हैं। इसकी वजह है वेन्यू का बाकी कारों से सस्ता होना और दूसरी वजह है कि ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी। गौरतलब है कि इस सेगमेंट में वेन्यू देश की पहली कार है, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है।
 

विज्ञापन

एक दिन में 1 हजार से ज्यादा वेन्यू की डिलीवरी

ह्यूंदै के मुताबिक 21 जून को वेन्यू की पहली सालगिरह थी और अकेले एक दिन में ही 1 हजार से ज्यादा वेन्यू की डिलीवरी की गई। वहीं Venue पर करीब 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी के मुताबिक Venue के 1.2L पेट्रोल और 1.0L टर्बो वेरिएंट की सबसे डिमांड मिल रही है। के1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड वेन्यू को 5 वेरियंट्स E, S, SX, SX+ और SX (O) वेरियंट में लॉन्च किया गया था।
 

बेस वेरियंट की कीमत 6.50 लाख रुपये

वेन्यू के पेट्रोल बेस वेरियंट की कीमत 6.50 लाख रुपये है, वहीं टॉप लाइन पेट्रोल वेरियंट की कीमत 11.10 लाख रुपये है। वेन्यू के बेस डीजल वेरियंट की बात करें, तो इसकी कीमत 7.75 लाख रुपये है, वहीं टॉप डीजल वेरियंट की कीमत 10.84 लाख रुपये है।  
 

33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स

Venue अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड कॉम्पैक्ट SUV है। इसमें Blue Link टेक्नॉलजी को शामिल किया गया है और। इसके 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स में से 10 ऐसे फीचर्स हैं जो खासतौर पर भारत के हिसाब से सेट किये गये हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed