फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की सड़कों पर सबसे ज्यादा दिखती हैं इन कंपनियों की कारें, बाजार में इनकी तूती बोलती है...

Fri, 17 Jul 2020 02:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki to Hyundai to Tata Motors to Mahindra to Kia Motors here are top five car companies in India in terms of selling
Road Traffic - फोटो : Unsplash

क्या आपको पता है कि जून महीने में सबसे ज्यादा कारें किस कंपनी की बिकी हैं? चलिए ये तो थोड़ा आसान सवाल था, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि जून महीने में देश की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली चार कार कंपनियों के नाम बताइए, तो आपका जवाब क्या होगा? ध्यान रहे, यहां बात कार की नहीं बल्कि, कार कंपनियों की हो रही है। तो चलिए आज हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि जून 2020 में देश की चार सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कार कंपनियां कौन सी हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी बिक्री और बाजार में इनकी हिस्सेदारी के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मुकाबले किस कंपनी को फायदा और किसे नुकसान हुआ। तो डालते हैं एक नजर,

Maruti Suzuki to Hyundai to Tata Motors to Mahindra to Kia Motors here are top five car companies in India in terms of selling
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki 


मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है। भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें मारुति की बिकती हैं। ऐसे में अगर जून 2020 की बात करें तो इस महीने कंपनी ने अपनी 51,274 कारों की बिक्री की है। जबकि, जून 2019 में कंपनी ने अपनी 1,11,014 कारों की बिक्री की थी। यानी पिछले साल के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 53.8 फीसदी गिरावट आई है। जून 2020 में कुल बाजार का 43.9 फीसदी हिस्सा मारुति के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 50.1 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 6.2 फीसदी घटी है, लेकिन इसके बावजूद मारुति देश की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली ब्रांड रही।

Maruti Suzuki to Hyundai to Tata Motors to Mahindra to Kia Motors here are top five car companies in India in terms of selling
Hyundai Car - फोटो : Unsplash

Hyundai


मारुति के बाद ह्यूंदै दूसरी बड़ी कंपनी की है जिसकी सबसे ज्यादा कारें भारतीय बाजार में बिकती हैं। जून 2020 में इसके 21,320 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में इसके 42,007  यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 49.2 फीसदी घटी है। जून 2020 में कुल बाजार का 18.2 फीसदी हिस्सा ह्यूंदै के पास रहा। जबकि, जून 2019 में यह 19 फीसदी था। पिछले साल के मुकाबले जून महीने में कंपनी की हिस्सेदारी 0.7 फीसदी घटी है। यहां आप साफ देख सकते हैं कि मारुति और ह्यूंदै की हिस्सेदारी में कितना बड़ा अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki to Hyundai to Tata Motors to Mahindra to Kia Motors here are top five car companies in India in terms of selling
Tata Safari Storme - फोटो : Tata Motors

Tata Motors


टाटा मोटर्स बिक्री के मामले में भले ही मारुति और ह्यूंदै से काफी पीछे हो, लेकिन हिस्सेदारी की बात करें तो जून महीने में यह एक मात्र ऐसी कंपनी रही जिसकी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ी है। जून 2020 में इसके 11,419 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में इसके 13,351 यूनिट्स बिके थे। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 14.5 फीसदी घटी, लेकिन बाजार में इसकी हिस्सेदारी 9.8 फीसदी रही। जबकि, जून 2019 में इसकी हिस्सेदारी केवल 6 फीसदी थी। यानी कि पिछले साल के मुकाबले जून महीने में इसकी हिस्सेदारी 3.7 फीसदी बढ़ी।

विज्ञापन
Maruti Suzuki to Hyundai to Tata Motors to Mahindra to Kia Motors here are top five car companies in India in terms of selling
2020 Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra

Mahindra


महिंद्रा देश की चौथी बड़ी कार कंपनी है, जिसके सबसे ज्यादा यूनिट्स जून महीने में बिके। जून 2020 में इसके 7,959 यूनिट्स बिके। वहीं, जून 2019 में इसके 17,762 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के मुकाबले जून 2020 में इसकी बिक्री 55.2 फीसदी घटी है। जून 2020 कुल बाजार की 6.8 फीसदी हिस्सेदारी महिंद्रा की रही। वहीं, जून 2019 में कंपनी की हिस्सेदारी 8 फासदी थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी की हिस्सेदारी 1.2 फीसदी घटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed