{"_id":"5f283d764159e738080fc4ce","slug":"maruti-suzuki-to-hyundai-to-kia-motors-these-are-the-ten-best-selling-cars-in-the-country-in-june-and-july-won-the-trust-of-indian-customers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जून और जुलाई महीने में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी, कोरोना काल में मचाया धूम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जून और जुलाई महीने में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी, कोरोना काल में मचाया धूम
Sat, 29 Aug 2020 12:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद से लगातार हालात तेजी से सुधर रहे हैं। यही कारण है कि मई के मुकाबले जून में वाहनों की बिक्री बढ़ी है और जुलाई महीने में बाजार कोरोना से पहले के हालात में लगभग पहुंच चुका है। मई महीने में देश के कई जिलों में डीलरशिप्स बंद रहे, जिसकी वजह से बिक्री में रुकावट जारी रही। ऐसे में मई महीने को छोड़ दें तो ऑटो सेक्टर के लिए जून और जुलाई महीना सबसे अहम था। आज हम आपको इन दो महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki Alto
नंबर 1
- जून: Maruti Suzuki Alto- इसके 7,298 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- जुलाई: Maruti Suzuki Alto- इसके 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
नंबर 2
- जून: Hyundai Creta- इसके 7,207 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई: Maruti Suzuki WagonR- घरेलू बाजार में इसके 7,207 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 3
- जून: Kia Seltos- इसके 7,114 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई: Maruti Suzuki Baleno- इसके 11,575 यूनिट्स की बिक्री हुई।
2019 Maruti WagonR
नंबर 4
- जून: Maruti Suzuki WagonR- इसके 6,972 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई: Hyundai Creta- इसके 7,207 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Creta एक मात्र ऐसी गाड़ी है जो मारुति सुजुकी कंपनी की नहीं है।
नंबर 5
- जून: Maruti Suzuki Dzire- इसके 5,834 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जुलाई: Maruti Suzuki Swift- भारतीय बाजार में Swift के 10,173 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 6
- जून: Maruti Suzuki Brezza- इसके 4,542 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- जुलाई: Maruti Suzuki Dzire- इसके 9,046 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
नंबर 7
- जून: Maruti Suzuki Baleno- इसके 4,300 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिके।
- जुलाई: Maruti Suzuki Ertiga- कंपनी की इस मल्टी परपज व्हीकल को 8,504 ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 8
- जून: Maruti Suzuki Celerio- इसके 4,145 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई: Maruti Suzuki Eeco- इसके 8,501 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
Hyundai Venue iMT
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
नंबर 9
- जून: Hyundai Venue- इसके जून 2020 में 4,129 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- जुलाई: Hyundai Grand i10- जुलाई में देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Grand i10 ह्यूंदै की दूसरी कार है। इसके 8,368 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर 10
- जून: Tata Tiago- इसके 4,069 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
- जुलाई: Kia Seltos- इसके 8,270 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।