चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के 13वें सत्र में खेलते हुए नजर आएंगे। वह निजी कारणों से भारत लौट आए हैं। फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके भारत वापसी की जानकारी दी है। क्रिकइंफो के मुताबिक रैना भारत लौट आए हैं। 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए टीमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच चुकी हैं। रैना के लौटने के पीछे की असल वजह क्या है, इसका पता अबतक नहीं चल पाया है।
चेन्नई सुपरकिंग्स को सबसे बड़ा झटका, सुरेश रैना नहीं खेलेंगे IPL 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई में लगे कैंप में हिस्सा लिया था। एक दिन पहले ही खबर आई थी कि सीएसके के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का एक मौजूदा गेंदबाज भी शामिल है।
सीएसके के सीईओ ने ट्विटर पर लिखा, 'सुरेश रैना निजी कारणों से भारत वापस लौट चुके हैं। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है। अब यह देखना होगा कि उनकी जगह चेन्नई सुपरकिंग्स में किसे जगह मिलती है।
Suresh Raina has returned to India for personal reasons and will be unavailable for the remainder of the IPL season. Chennai Super Kings offers complete support to Suresh and his family during this time.
KS Viswanathan
CEO
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 29, 2020
सुरेश रैना 21 अगस्त को बाकी टीम के साथ दुबई पहुंचे थे। सीएसके की टीम से एक गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम का क्वारंटीन समय बढ़ा दिया गया है। सीएसके की टीम अब एक सितंबर तक क्वारंटीन रहेगी, वहीं बाकी लगभग सभी फ्रेंचाइजी टीमें प्रैक्टिस सेशन शुरू कर चुकी हैं।
सुरेश रैना ने आईपीएल में अब तक 193 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 5368 रन बनाए हैं। रैना ने इस लीग में 101 कैच भी लपके। पिछले आईपीएल में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 383 रन बनाए थे।