{"_id":"5df5e30d8ebc3e8812750a0b","slug":"maruti-suzuki-suv-new-model-in-2020-7-seater-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ला रही है नई 7 सीटर SUV कार, लॉन्च की जानकारी आई सामने, ये है खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki ला रही है नई 7 सीटर SUV कार, लॉन्च की जानकारी आई सामने, ये है खासियत
Mon, 16 Dec 2019 10:28 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
MARUTI SUZUKI VITARA FACELIFT 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) नए साल में सी-सेगमेंट SUV (एसयूवी) श्रेणी में एक एक बिल्कुल नई मॉडल के साथ उतरने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस नई कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन खबरों के मुताबिक यह एक 7-सीटर सुजुकी विटारा हो सकती है, जिसे कंपनी दुनियाभर के बाजारों में पहले से ही बेच रही है।
Maruti Suzuki Facelift
- फोटो : सांकेतिक
ब्रेजा में पहली बार पेट्रोल इंजन
हालांकि नए साल में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर SUV Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) का BS6 फेसलिफ्ट वर्जन भी पेश करने वाली है। Vitara Brezza के नए वर्जन में पहली बार पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। इसमें 1.5 लीटर SHVS पेट्रोल इंजन के साथ ही कुछ फीचर अपडेट भी किए जाएंगे। मौजूदा समय में विटारा ब्रेजा सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही आती है। मारुति ने 2018-19 में अपनी सबसे पापुलर एसयूवी विटारा ब्रेजा की 1.58 लाख यूनिट बेची थीं। वहीं अब मारुति अप्रैल 2020 से अपनी गाड़ियों में डीजल इंजन देना बंद करेगी। यही नहीं कंपनी जल्द ही 2021 में Vitara Brezza का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल भी बाजार में उतारेगी।
Maruti Suzuki Vitara Brezza
नई SUV में होगा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Maruti Suzuki की नई 7 सीटर SUV उसकी काफी बिकने वाली विटारा ब्रेजा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। खास बात यह है कि ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में विटारा ब्रेजा को सुरक्षा मानकों में 4 स्टार मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Vitara Brezza
कितनी होगी कीमत
नई SUV कार का दाम कितना होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि ऐसे कयाम लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत विटारा ब्रेजा के दाम के करीब होगी। नई कार बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक और बाजार में प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा के चलते अब नए इंजन के साथ आएगी।
विज्ञापन
Maruti Vitara Brezza