फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki S-Presso अब आएगी CNG वर्जन में, माइलेज होगी 30 के पार!

Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki s-presso CNG variant launch soon mileage will be 30km plus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पहली मिनी एसयूवी S-Presso को भारत में लॉन्च किया है। और इसी कार के साथ मारुति ने एक नया सेगमेंट भी बना दिया। इसमें 4 वेरियंट मिलेंगे, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। दिल्ली में  इसकी एक्स-शो रूम कीमत 3.69 हजार रुपये से शुरू होती है। यह 6 कलर्स में उपलब्ध है। लेकिन अब कंपनी इसको CNG वेरिएंट में भी जल्द ही बाजार में जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है।

नई S-Presso का CNG अवतार

Maruti Suzuki s-presso CNG variant launch soon mileage will be 30km plus
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala

सोर्स के मुताबिक मारुति सुजुकी नई S-Presso के CNG वर्जन पर काम कर रही है और जल्द ही इसे बाजार में उतारा दिया जायेगा। माना जा रहा हैं कि कंपनी S-Presso में भी वही CNG किट लगाएगी जो इस समय Alto K10 में लगी है। फिलहाल नई S-Presso सिर्फ पेट्रोल इंजन में आई है, में 1.0-लीटर का नया BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68PS पावर और 90NM का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) के साथ है। एक लीटर में यह कार 21.7 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है।  

हरटेक्ट प्लेटफॉर्म पर है नई

Maruti Suzuki s-presso CNG variant launch soon mileage will be 30km plus
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala

मारुति सुजुकी ने नई S-Presso को हरटेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया है । कंपनी ने इसे कुल चार वैरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसमें Std, LXI, VXi और VXi+ शामिल है। इसके अलावा इसमें सरकार द्वारा निर्देशित सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया गया है। हालांकि अभी इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki s-presso CNG variant launch soon mileage will be 30km plus
Maruti Suzuki New s-presso interior - फोटो : carwale

नई S-Presso में कंपनी ने 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं। टॉप वर्जन में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स मिलेंगे। मजबूती के लिए इसमें 40 फीसदी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed