फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की सबसे सस्ती SUV भारत में 30 सितम्बर को होगी लॉन्च, जानें कीमत

Mon, 23 Sep 2019 10:12 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 23 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO is set to launch on 30 September, 2019
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी एक के बाद एक नई-नई  गाड़ियां लॉन्च कर रही है। इस समय कंपनी अपनी नई माइक्रो एसयूवी S-Presso को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में 30 सितंबर को नई S-Presso लॉन्च होगी। कंपनी ने इसका स्केच जारी किया है जोकि इस कार की पहली ऑफिशल झलक है।

बोल्ड और स्पोर्टी होगी नई S-Presso

Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO is set to launch on 30 September, 2019
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO - फोटो : Social

नई S-Presso से स्केच को देखकर साफ लगता है कि यह कार काफी बोल्ड और स्पोर्टी होगी। इतना ही नहीं इसका डिजाइन भी काफी मस्क्यूलर होगा। नई S-Presso के बारे में मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, 'मारुति सुजुकी S-Presso के जरिये एक रिच और प्रीमियम कार पेश कर रही है, जो देश में एंट्री लेवल सेगमेंट में एक बड़ा उलट फेर कर सकती है।

1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में आएगी नई S-Presso

Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO is set to launch on 30 September, 2019
Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO - फोटो : Social

नई S-Presso के इंजन की बात करें तो इसमें बीएस-6, 1.0-लीटर का K10B पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन  68hp की पावर और 90Nm टॉर्क  देगा इसके अलावा इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) का भी ऑप्शन मिलेगा। फिलहाल इसकी माइलेज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कार एक लीटर पेट्रोल में 20km से ज्यादा की माइलेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

S-Presso नाम रखने की वजह

Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO is set to launch on 30 September, 2019
Maruti S Presso - फोटो : Social

मारुति सुजुकी के मुताबिक S-PRESSO नाम कॉफी पेय से इंस्पायर्ड है, जो इसके मजबूत, मजबूत और बोल्ड विशेषताओं के लिए खड़ा है। S-PRESSO युवावस्था, जीवन शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है।

विज्ञापन

कीमत और फीचर्स (अनुमानित)

Maruti Suzuki Mini SUV S-PRESSO is set to launch on 30 September, 2019
Maruti Suzuki S Presso micro SUV - फोटो : Social

अनुमान है कि कंपनी नई S-Presso कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है।कार में ड्यूल एयरबैग्स,7-इंच का स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, बॉडी कलर में आउट साइड रियर व्यू मिरर व डोर हैंडल और रियर पार्सल ट्रे जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह  4 वेरियंट लेवल- Std, LXi, VXi और VXi+ में बाजार में पेश की जाएगी। इसमें एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, डिलिटल स्पीडोमीटर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed