{"_id":"5eeb28338ebc3e42bc5b2fb2","slug":"maruti-suzuki-karur-vysya-bank-car-loan-maruti-suzuki-car-loan-finance-maruti-suzuki-car-loan-emi-new-car-finance-offers-2020-maruti-suzuki-emi-options","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki ने करूर वैश्य बैंक से की साझेदारी, नई कार खरीदने पर लाई आकर्षक लोन स्कीम्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki ने करूर वैश्य बैंक से की साझेदारी, नई कार खरीदने पर लाई आकर्षक लोन स्कीम्स
Thu, 18 Jun 2020 02:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:09 PM IST
सार
- मारुति सुजुकी ने करूर वैश्य बैंक के साथ हाथ मिलाया
- कार की ऑनरोड कीमत पर 100 फीसदी फाइनेंस
- 84 महीने तक रिपेमेंट की सुविधा
- गैर-आय प्रमाण ग्राहकों के लिए भी उत्पाद उपलब्ध
विज्ञापन
maruti suzuki car
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने ग्राहकों को नई मारुति कार खरीदने में मदद करने के लिए Karur Vysya Bank (करूर वैश्य बैंक) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत मारुति के ग्राहकों को आसान और फ्लेक्सेबल फाइनेंसिंग स्कीम के कई विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
करूर वैश्य बैंक ग्राहकों को 15 मिनट के भीतर लोन दे देता है, हालांकि इसमें कुछ शर्तें लागू होती हैं। बैंक के मौजूदा ग्राहकों को तो उसी दिन लोन मिल सकता है। लोन लेने के लिए आवेदन से लेकर लोन मिलने तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल किया गया है। इसमें कोई मैनुअल दखलअंदाजी नहीं होती है। करूर वैश्य बैंक के साथ साझेदारी के तहत, मारुति सुजुकी ग्राहक कई आकर्षक फाइनेंसिंग स्कीम का लाभ उठा सकते हैं और एक नई कार खरीदने के लिए ज्यादा समय तक लोन चुका सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा, बैंक ने मारुति सुजुकी की कार खरीदने वालों को आसान ब्याज दर पर लोन मुहैया कराने की बात कही है। बैंक ने कार लोन को बहुत ही सरल और सुगम बनाया है। इसके साथ ही बैंक कार की ऑनरोड कीमत पर 100 फीसदी लोन देगा। ब्याज की आकर्षक दरों के अलावा साझेदारी के तहत गैर-आय प्रमाण वाले ग्राहकों को लोन की पेशकश करेगी।
क्या है स्कीम
- मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए स्पेशल स्कीम- 6 महीने की हॉलिडे पीरियड (EECO को छोड़कर) के साथ 100 फीसदी ऑनरोड फंडिंग
- वेतनभोगी और स्व-नियोजित दोनों ग्राहकों के लिए लोन
- 84 महीने तक रिपेमेंट की सुविधा
- गैर-आय प्रमाण ग्राहकों के लिए भी उत्पाद उपलब्ध
22 राज्यों में करूर वैश्य बैंक की 780 शाखाओं के साथ 1,964 शहरों और कस्बों में मारुति सुजुकी के 3,086 नए कार रिटेल आउटलेट्स के नेटवर्क के जरिए देशभर में ग्राहक इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
मारुति सुजूकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "कारोबार के मौजूदा बदलते परिवेश में कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए हमें कई कदम उठाने होंगे। इसमें ग्राहकों को उनकी पसंद के विकल्प उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राहक केंद्रित वित्तीय उत्पाद भी शामिल किएं जा रहे हैं। करुर वैश्य बैंक के साथ हमारा गठबंधन ग्राहकों को नई कार खरीदने के लिए वित्तीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक और सकारात्मक कोशिश है।

वहीं करुर वैश्य बैंक के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी जे नटराजन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वित्त की आसान उपलब्धता काफी मायने रखती है।
इससे पहले कई बैंकों के साथ किया करार
गौरतलब है कि Maruti Suzuki इससे पहले भी कई अन्य बैंकों के साथ इस तरह के समझौते कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने IndusInd बैंक ICICI बैंक, HDFC बैंक, चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस से भी करार कर चुकी है।