फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी फिर से ला रही है डीजल कारें, 1.5 लीटर इंजन के साथ इन दो कारों को पहले करेगी लॉन्च

Wed, 20 Jan 2021 02:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki diesel engine news maruti suzuki diesel cars 2021 launch date maruti suzuki ertiga bs6 diesel engine maruti suzuki vitara brezza diesel 2021
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने पिछले साल एलान किया था कि अब कंपनी भविष्य में सिर्फ पेट्रोल इंजन वाली कारें ही बनाएगी। जिसके बाद कंपनी ने अपने पेट्रोल इंजन को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट कर पेश किया। लेकिन कंपनी ने बीएस-4 डीजल इंजन को अपग्रेड नहीं किया और उनका उत्पादन बंद कर दिया। लेकिन कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार मारुति सुजुकी ने एक दमदार 1.5 लीटर डीजल इंजन तैयार किया है। इस नई DDiS डीजल इंजन को नए बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस इंजन का इस्तेमाल अपने आने वाले दो मॉडलों में करेगी। 
maruti suzuki diesel engine news maruti suzuki diesel cars 2021 launch date maruti suzuki ertiga bs6 diesel engine maruti suzuki vitara brezza diesel 2021
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
क्या था मारुति का तर्क
देश में पिछले साल अप्रैल में बीएस-6 उत्सर्जन मानकों वाले इंजन का इस्तेमाल शुरू हो गया था। तब Skoda (स्कोडा), Volkswagen (फॉक्सवैगन) और यहां तक कि मारुति सुजुकी जैसे कई ऑटो निर्माताओं ने अपने पूरे लाइनअप से अपने डीजल इंजन को बंद कर दिया था। मारुति सुजुकी ने कहा था कि भविष्य में उनके लाइनअप में सिर्फ पेट्रोल मॉडल शामिल होंगे क्योंकि बीएस-6 मानकों को पूरा करने के लिए डीजल इंजनों को अपग्रेड करने की लागत बहुत ज्यादा है। हालांकि, मारुति सुजुकी के डीजल इंजन वापस लाने के बारे में 2020 के मध्य में कई रिपोर्टें आईं।

मारुति सुजुकी ने पहले कहा था कि वे अपने मॉडल में डीजल इंजन वापस लाएंगे यदि बाजार में इसकी पर्याप्त मांग होगी तो। और बाजार के मौजूदा रुझानों को देखें तो पता चलता है कि डीजल इंजन वाली कारों की हर महीने कुल बिक्री में एक अच्छी-खासी संख्या है। .
maruti suzuki diesel engine news maruti suzuki diesel cars 2021 launch date maruti suzuki ertiga bs6 diesel engine maruti suzuki vitara brezza diesel 2021
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : Maruti Suzuki
इन कारों में मिलेगा नया इंजन
टीम बीएचपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नए डीजल इंजन इस इंजन का इस्तेमाल अपनी सेडान कार Maruti Ciaz और एमपीवी Maruti Suzuki Ertiga में करेगी। बीएस-4 इंजन के दौर में इस इंजन का इस्तेमाल Maruti Suzuki Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी किया जाता था। उस समय यह इंजन 94 bhp का पावर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki diesel engine news maruti suzuki diesel cars 2021 launch date maruti suzuki ertiga bs6 diesel engine maruti suzuki vitara brezza diesel 2021
Maruti Vitara Brezza 2020 - फोटो : Maruti Suzuki
विटारा ब्रेजा में भी यही इंजन
कंपनी इस इंजन का इस्तेमाल नई Vitara Brezza में भी कर सकती है। मारुति ने ब्रेजा एसयूवी को सिर्फ डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी ने ब्रेजा के डीजल इंजन मॉडल को बंद कर दिया और इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध कराया। अब इस लोकप्रिय एसयूवी को नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
विज्ञापन
maruti suzuki diesel engine news maruti suzuki diesel cars 2021 launch date maruti suzuki ertiga bs6 diesel engine maruti suzuki vitara brezza diesel 2021
Maruti Suzuki Car - फोटो : For Representation Only
इसके अलावा मारुति टोयोटा के जॉइंट वेंचर के साथ मिलकर एक कार बना रही है। इस कार का कोडनेम D22 है और इसमें भी इस इंजन का इस्तेमाल करेगी। इसमें एसयूवी, क्रॉसओवर और एमपीवी शामिल हैं। ये सभी मॉडल्स कंपनियां भारतीय बाजार के लिए तैयार कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed