मारुति सुजुकी ने गुरुवार को एलान किया कि वह अगले साल अप्रैल 2020 से कारों में डीजल इंजन देना बंद कर देगी। 01 अप्रैल 2020 से नए बीएस-6 मानक लागू होने हैं, जिसके चलते मारुति ने ये फैसला किया है। वहीं मारुति के फैसले के बाद मारुति की तमाम कारों में आ रहे डीजल इंजन बंद हो जाएंगे। आइए जानते हैं मारुति की किन कारों में नहीं मिलेगा डीजल इंजन।
अगले साल अप्रैल से मारुति की ये कारें नहीं दिखेंगी सड़क पर! ये हैं आपके लिए ऑप्शंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति ने बनाया अपना 1.5 लीटर का डीजल इंजन
हालांकि मारुति को पहले से ही जानकारी थी कि 1 अप्रैल 2020 से नए बीएस-6 मानक लागू होने हैं, और उसे पहले ही मारुति ने 1.5 लीटर के डीजल इंजन पर काम करना शुरू कर दिया। इसकी वजह थी कि मारुति को सप्लाई हो रहा फिएट का 1.3 लीटर का डीजल इंजन बीएस-4 है और फिएट ने उसे अपग्रेड करने से मना कर दिया है। फिएट के इस फैसले का सीधा असर मारुति और टाटा की डीजल कारों पर पड़ा। हालांकि मारुति ने 1.5 लीटर का डीजल इंजन बनाया है, जिसे सबसे पहले सेडान कार सियाज में लगाया गया है। लेकिन यह इंजन अभी भी बीएस-4 है और बीएस-6 में अपग्रेड नहीं किया गया है। वहीं मारुति 1.5 लीटर इंजन को ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रास में भी लांच करेगी।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी की हैचबैक कार स्विफ्ट 7 डीजल वेरियंट में आती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 8.85 लाख रुपये तक है। वहीं इसकी टक्कर ह्यूंदै ग्रैंड आई10 औरर ह्यूंदै एलीट आई20 से है। वहीं अगर स्विफ्ट में डीजल इंजन बंद होता है, तो इन दोनों कारों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति की सब-4 मीटर सबकॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर 7 डीजल वेरियंट्स में आती है। डिजायर डीजल की कीमत 6.67 लाख रुपये से लेकर 9.54 लाख रुपये तक है। वहीं डिजायर का मुकाबला टाटा टिगोर, हयूंदै एक्सेंट और होंडा अमेज से है। इस सेगमेंट में डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जिसके बाद होंडा अमेज का नंबर आता है।
मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति की अर्टिगा में जल्द ही 1.5 लीटर का डीजल इंजन लान्च किया जाएगा। फिलहाल एमपीवी अर्टिगा में 1.3 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 4 वेरियंट्स में आता है। वहीं अर्टिगा में अगर डीजल इंजन बंद होता है, तो महिन्द्रा की मराजो, होंडा बीआर-वी, महिन्द्रा टीयूवी300 और महिन्द्रा एक्सयूवी300 की बिक्री में इजाफा होगा।