{"_id":"6076bf34282cc972ba3d332f","slug":"maruti-suzuki-company-fitted-cng-cars-maruti-suzuki-sells-highest-ever-1-57-lakh-vehicles-with-company-fitted-cng-maruti-suzuki-cng-cars-models","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CNG कारें: मारुति सुजुकी ने की सीएनजी कारों की रिकॉर्ड बिक्री, देती हैं 32 किमी तक का माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
CNG कारें: मारुति सुजुकी ने की सीएनजी कारों की रिकॉर्ड बिक्री, देती हैं 32 किमी तक का माइलेज
Wed, 14 Apr 2021 03:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki CNG cars
- फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की ओर आकर्षित किया है। इसी वजह से बैटरी से चलने वाले वाहनों का बाजार भी धीरे-धीरे बड़ा होता जा रहा है। लेकिन फिलहाल सीएनजी आसानी से उपलब्ध एक ऐसा ईंधन है जिसने वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर सबसे ज्यादा खींचा है। देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को एलान किया कि उसने वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड फैक्ट्री फिटेड सीएनजी वाहनों की बिक्री की है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Amar Ujala
कितनी हुई बिक्री
मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2020-21 में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ 1.57 लाख वाहन बेचे हैं, जो उसकी अब तक की बिक्री का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह आंकड़ा 2016-17 में मारुति द्वारा बेची गई सीएनजी कारों से लगभग दुगना और 2019-20 के मुकाबले काफी ज्यादा है। कंपनी पिछले दो सालों से अपने सीएनजी कारों के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में जुटी है।

Maruti Suzuki Ertiga CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कारें
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने पोर्टफोलियो में से 8 वाहनों को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ऑप्शन के साथ पेश किया है। जिन वाहनों को CNG पावरट्रेन के साथ पेश किया जाता है वे हैं Ertiga (अर्टिगा), Alto (ऑल्टो), Eeco (ईको), S-Presso (एस-प्रेसो), WagonR (वैगनआर) और Celerio (सेलेरियो), Tour S (टुअर एस) और Super Carry LCV (सुपर कैरी एलसीवी)। इन सीएनजी किट की कीमत वाहन की कीमत से एक्सट्रा होती हैं। कंपनी ने अपने Ignis (इग्निस), S-Cross (एस-क्रॉस), Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) और XL6 (एक्सएल 6) जैसे प्रीमियम वाहनों को अभी तक सीएनजी ऑप्शन के साथ पेश नहीं किया है।

Maruti Suzuki S-presso CNG
- फोटो : Maruti suzuki
किफायती हैं सीएनजी कारें
मारुति सुजुकी पेट्रोल और डीजल कारों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प के रूप में S-CNG पर बड़ा दांव लगा रही है। पेट्रोल वाहन में CNG किट उपलब्ध रहने का मतलब है कि आप दोनों में से किसी भी ईंधन मोड में वाहन को चला सकते हैं। सीएनजी का फायदा यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है। इसके अलावा, इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सिर्फ-पेट्रोल या डीजल इंजन के वाहनों की तुलना में इसे चलाने का खर्च काफी कम होता है। सीएनजी वाहनों की मांग अचानक बढ़ने की वजहों में से एक पेट्रोल की बेतहाशा बढ़ती कीमत भी हैं। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है और जयपुर में इसकी कीमत 96.94 रुपये है, तो मुंबई में इसकी कीमत 96.98 रुपये प्रति लीटर है। जबकि इसकी तुलना में सीएनजी सस्ती है और इसके साथ बेहतर माइलेज भी मिलता है। दिल्ली में सीएनजी की मौजूदा कीमत 46.60 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
कितना है माइलेज
Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.44 लाख और 4.48 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। वहीं मारुति का दावा है कि S-Presso CNG 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.31 लाख रुपये से शुरू होती है। WagonR CNG वेरिएंट 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।