{"_id":"60c6ebf18ebc3ec3d62f66c9","slug":"maruti-suzuki-car-offers-june-2021-maruti-suzuki-car-discounts-june-2021-maruti-suzuki-discounts-news-maruti-suzuki-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति की कारों पर बंपर डिस्काउंट: Alto से लेकर Brezza तक... कंपनी की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति की कारों पर बंपर डिस्काउंट: Alto से लेकर Brezza तक... कंपनी की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें ऑफर
Mon, 14 Jun 2021 12:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars
- फोटो : For Representation Only
देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण ज्यादातर राज्यों में पिछले महीने लॉकडाउन लागू रहा। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपने प्लांट को मेंटेनेंस के लिए बंद करने के निर्धारित कार्यक्रम से पहले बंद कर दिया। इसके साथ ही मारुति सुजुकी ने इस साल मई में सबसे कम बिक्री दर्ज की। अब जबकि कई राज्यों ने लॉकडाउन हटा दिया है और कर्फ्यू नियमों में ढील दी है, शोरूम खुल रहे हैं और मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को अपने शोरूम में आकर्षित करने के लिए और बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर लेकर आई है। जून के महीने में मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप पर कई ऑफर दे रही है। ऑफर के तहत ग्राहकों को नगद छूट, एक्सचेंज बोनस और कार्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफर 30 जून तक लागू रहेगा। यहां हम आपको बता रहें कि जून के महीने में मारुति के किस मॉडल पर कंपनी कितना डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है।
Maruti Suzuki Alto 800
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) पर जून के महीने में खरीदने पर 41 हजार रुपये तक के शानदार फायदे दे रही है। जून के महीने में मारुति अपनी सबसे सस्ती कार Maruti Suzuki Alto को खरीदने पर 20 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही पुरानी कार बदलने पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर भी शामिल है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट पर यही ऑफर दिया जा रहा है। बस इसमें ग्राहकों को 15 हजार रुपये की नगद छूट दी जा रही है।

Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.60 लाख रुपये तक जाती है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' S-Presso (एस-प्रेसो) पर भी ऑल्टो 800 कार की तरह शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। Maruti S-Presso कार को जून के महीने में खरीदने पर मारुति 20 हजार रुपये की नगद छूट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर दे रही है। यह ऑफर S-Presso के पेट्रोल और सीएनजी दोनों मॉडल पर लागू है।

S-Presso में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी का पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। Maruti S-Presso की एक्स-शोरूम कीमत 3.78 लाख रुपये से लेकर 5.26 लाख रुपये तक है।