{"_id":"6092c1448ebc3ef640368b87","slug":"maruti-suzuki-car-discount-may-2021-maruti-suzuki-car-offers-may-2021-maruti-suzuki-discounts-news-maruti-suzuki-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति की कारों पर शानदार डिस्काउंट: कंपनी की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति की कारों पर शानदार डिस्काउंट: कंपनी की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें पूरी डिटेल्स
Wed, 05 May 2021 09:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 05 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए खतरे की घंटी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने तो यहां तक कह दिया है कि लॉकडाउन के कारण बिक्री घटने से वह अपने उत्पादन को लगभग आधा कर सकती है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए और बिक्री बढ़ाने के लिए मारुति अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर लेकर आई है। यहां हम आपको बता रहें कि मारुति के किस मॉडल पर कंपनी कितना डिस्काउंट और फायदे दे रही है।
Maruti Alto 800
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) पर आकर्षक ऑफर दे रही है। मई के महीने में मारुति अपनी सबसे सस्ती कार Maruti Suzuki Alto को खरीदने पर 15 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही पुरानी कार बदलने पर 15 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि मॉडल के मुताबिक ग्राहकों को 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।

maruti suzuki alto 800
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' S-Presso (एस-प्रेसो) पर भी शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। Maruti Suzuki S-Presso की खरीद पर 12 हजार रुपये की नगद छूट मिल रही है। लेकिन S-Presso सीएनजी मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

- फोटो : Amar Ujala
S-Presso में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी का पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।