फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, कोरोना काल में भी जीता ग्राहकों का विश्वास

Fri, 17 Jul 2020 11:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 17 Jul 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to WagonR to Dzire  here are best selling cars in june 2020
Best Selling Cars - फोटो : Amar Ujala

अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह पता कर लेना चाहिए कि कोरोना काल में लोग कौन सी कारों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको जून 2020 में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि इस महीने इन कारों के कितने यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। हम आपको इन कारों के इंजन, परफॉर्मेंस और ट्रांसमिशन के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही जानेंगे कि इन कारों के लिए आपको अपनी जेब कितनी ढीली करनी पड़ेगी। तो डालते हैं एक नजर,

Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to WagonR to Dzire  here are best selling cars in june 2020
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto

जून 2020 में Alto देश की सबसे ज्यादा बिकने वारी कार रही। इसके 7,298 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।

  • इंजन- Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। 
  • ट्रांसमिशन- इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- Maruti Suzuki Alto के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to WagonR to Dzire  here are best selling cars in june 2020
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai India

Hyundai Creta 


Hyundai Creta भारतीय बाजार में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जून 2020 में इसके 7,207 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।

  • इंजन- Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।
  • परफॉर्मेंस- Dual VTVT का 1591 सीसी इंजन 123PS की पावर और 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CRDi का 1396 सीसी इंजन 90PS की पावर और 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि, CRDi के साथ VGT का 1582 सीसी इंजन 128PS की पावर और 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • ट्रांसमिशन- Dual VTVT और CRDi के साथ VGT वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं, CRDi में 6 MT मिलता है।
  • कीमत- भारत में 2020 Hyundai Creta भी लॉन्च हो गई है, जिसकी शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to WagonR to Dzire  here are best selling cars in june 2020
Kia Seltos UVO - फोटो : kia

Kia Seltos


जून 2020 में Seltos देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 7,114 यूनिट्स की बिक्री हुई।

  • इंजन- Kia Seltos में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर VGT डीजल इंजन और 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
  • परफॉर्मेंस- इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर VGT डीजल इंजन 115 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि, 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल इंजन 140 PS की पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • ट्रांसमिशन- इसके तीनों ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल में IVT, 1.5-लीटर VGT डीजल में 6-MT और 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल में 7-DCT दिया गया है।
  • कीमत- Kia Seltos की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto to Hyundai Creta to Kia Seltos to WagonR to Dzire  here are best selling cars in june 2020
New Wagon R Styling

Maruti Suzuki WagonR 


सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में WagonR ने जून महीने में चौथे नंबर पर है। WagonR के जून 2020 में 6,972 यूनिट्स की बिक्री हुई।

  • इंजन- Wagon R दो इंजन में आती है। इनमें 1.0 लीटर K-सीरीज और 1.2 लीटर K12B शामिल हैं।
  • परफॉर्मेंस- इसका 1.0 लीटर K-सीरीज इंजन है 67 bhp की पावर जेनरेट करता है। वहीं, 1.2 लीटर का K12B इंजन 82 bhp की पावर जेनरेट करता है।
  • ट्रांसमिशन- इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प है।
  • कीमत- इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed