रेनो अपनी 7 सीटर एमपीवी कार ट्राइबर को 19 जून को लांच करेगी। इन दिन कंपनी इस कार से ग्लोबली पर्दा उठाएगी। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी किया है। कंपनी पिछले कई दिनों से अपनी इस एमपीवी कार की टेस्टिंग कर रही है, जिसकी पिक्चर्स भी लीक हुई थीं। कंपनी के लाइनअप में ये लॉजी से नीचे होगी।
नए CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी
2 of 6
Renault Triber india launch
कंपनी ने इस कार का कोडनेम RBC रखा था और इसे नए CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिस पर क्विड को भी डेवलप किया गया है। सितंबर 2015 से लांच होने के बाद से क्विड रेनो के टॉप सेलिंग मॉडल्स में रही है। इस कार की खासियत होगी कि यह सब-4 मीटर एमपीवी होगी, जो मारुति सुजुकी अर्टिगा, महिन्द्रा मराजो, डेटसन गो प्लस और मारुति इको को टक्कर देगी।
बंपर में एलईडी डे रनिंग लाइट्स
3 of 6
Renault Triber Test
- फोटो : सांकेतिक
टीजर में दिख रहे फोटो में ट्राइबर के बंपर में एलईडी डे रनिंग लाइट्स दी गई हैं और वी शेप क्रोम ग्रिल दी गई हैं। वहीं रेनो बैज बीच में लगा है। ट्राइबर के टॉप वेरियंट में रूफ रेल्स भी मिलेंगी। इसमें ज्यादातर फीचर क्विड हैचबैक वाले होंगे, वहीं कुछ फीचर इस सेगमेंट की कार में पहली बार मिलेंगे।
भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम सेफ्टी फीचर्स
4 of 6
renault triber Front
- फोटो : Motores
खबरों के मुताबिक कार में थर्ड रो की सीट फोल्डेबल होगी, ताकि लगेज रूम को ज्यादा स्पेस मिल सके। वहीं इसमें भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम के तहत आने वाले सेफ्टी फीचर्स जैसे एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, रिअर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट को फीचर मिलेगा।
BR10 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन
5 of 6
Renault Triber Side profile
- फोटो : Motores
ट्राइबर में 1.0 लीटर का BR10 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन क्विड में भी आता है। लेकिन ट्राइबर में यह इंजन लगाने से पहले इसमें ट्विक करके अलग से पावर और टॉर्क दिया जाएगा। इसमें 75 बीएचपी की पावर और 100 एनएम का टॉर्क दिया जा सकता है। वहीं क्विड में 68एनएम की पावर और 90 एनएम का टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल के साथ 5 स्पीड एएमटी का फीचर मिल सकता है। वहीं खबरें हैं कि बाद में इसे टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।