{"_id":"5eb7dc9d8ebc3e902e76aecc","slug":"maruti-celerio-cng-mileage-maruti-celerio-cng-on-road-price-in-delhi-maruti-suzuki-cars-hyundai-grand-i10-nios-magna-cng-price-hyundai-motors-hyundai-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti की यह कार 42 रुपये में चलती है 32 किलोमीटर, Hyundai की इस कार से है कड़ा मुकाबला, जानें कौन है बेहतर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti की यह कार 42 रुपये में चलती है 32 किलोमीटर, Hyundai की इस कार से है कड़ा मुकाबला, जानें कौन है बेहतर
Sun, 10 May 2020 04:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 10 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Maruti car Showroom
- फोटो : Justdial
Maruti Suzuki की हैचबैक सेगमेंट में Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) बहुत पॉपुलर कार है। इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अपनी Celerio कार का नेक्सट-जेनरेशन भी जल्द लाने वाली है। वहीं इस सेगमेंट में सेलेरियो को टक्कर देती है Hyundai Grand i10 कार। जानते हैं इन दोनों में से कौन है ज्यादा किफायती कार। सीएनजी की गाड़ियां ईंधन की कीमत के लिहाज से काफी किफायती साबित होती हैं। लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स बताते हैं कि उन्हीं गाड़ियों का सीएनजी वेरिएंट सफल है जो फैक्ट्री से लगी हुई सीएनजी किट के साथ उपलब्ध हैं। फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहनों का माइलेज बाजार में फिट कराई गईं गाड़ियों की तुलना से बेहतर होता है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Amar Ujala
पावर और माइलेज
मौजूदा Maruti Celerio में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 58.33 bhp का पावर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार पेट्रोल इंजन के साथ 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं Celerio के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। यह आंकड़ा ARAI द्वारा प्रमाणित है। वहीं Hyundai Grand i10 Nios सीएनजी मॉडल में 1197cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 68 bhp का पावर और 95.12 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं Grand i10 Nios के सीएनजी वेरिएंट में 20.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। दोनों कारें 60 लीटर के ईंधन टैंक के साथ आती है। गौरतलब है कि दिल्ली में सीएनजी ईंधन की कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Amar Ujala
डायमेंशन
Celerio सीएनजी मॉडल एक 5 सीटर कार है। यह कार 3695 mm लंबी, 1600 mm चौड़ी और 1560 mm ऊंची कार है। इसका व्हीलबेस 2425 mm है। जबकि Grand i10 Nios सीएनजी मॉडल भी एक 5-सीटर कार है। इस कार की लंबाई 3805 mm, चौड़ाई 1680 mm, ऊंचाई 1520 mm है। इस कार का व्हीलबेस 2450 mm है।

Maruti Celerio
ब्रेकिंग
Maruti Celerio कार के सस्पेंशन की बात करें तो इस कार के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन मिलता है। वहीं कार के रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है। Celerio के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। जबकि Grand i10 Nios कार के फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन मिलता है। जबकि Grand i10 Nios के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।

- फोटो : Social Media
कीमत
Maruti Suzuki Celerio सीएनजी मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 5.87 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Hyundai Grand i10 सीएनजी मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 6.62 लाख रुपये से शुरू होती है जो 7.16 लाख रुपये तक जाती है।